फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The agreement will become a medium for development of the region and creation of employment

Dehradun News: समझौता बनेगा क्षेत्र के विकास और रोजगार सृजन का माध्यम

Tue, 17 Dec 2024 06:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
The agreement will become a medium for development of the region and creation of employment
- उत्तराखंड इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक के बीच हुआ समझौता
विज्ञापन

- एमएसएमई सेक्टर को वित्तीय मदद देगा बैंक
फोटो....

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र, एमएसएमई को मजबूत करने के लिए उत्तराखंड इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन व भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक, एसआईडीबीआई के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते का मकसद सेलाकुई स्थित औद्योगिक इकाइयों व इसके आसपास के इलाके को विकसित करना है।
सेलाकुई में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक व उत्तराखंड इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के बीच हुई वार्ता के बाद एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय नई दिल्ली के महाप्रबंधक केवी गोपिकृष्ण ने बताया इस साझेदारी का उद्देश्य एमएसएमई सेक्टर को मजबूती प्रदान करना है। कहा कि सुगमता के साथ वित्तीय सहायता मिलने से सेलाकुई व इसके आसपास के क्षेत्र में स्थित औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संबोधन में औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील उनियाल ने कहा कि सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों के सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करने और उकने विकास के लिए इस प्रकार की साझेदारी की गई है। उन्होंने बताया कि उद्योगों की वित्तीय मजबूती से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्हाेंने कहा भविष्य में बैंक के सहयोग से एसोसिएशन क्षेत्र की सामाजिक समस्याओं के समाधान व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी कार्य करेगी। इस अवसर पर बैंक की देहरादून शाखा के उप महाप्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा, औद्योगिक एसोसिएशन के संरक्षक महेश शर्मा, उपाध्यक्ष आईपीएस चावला, महासचिव सुधीर जैन, एस एस कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed