{"_id":"5e62af518ebc3eeb655e9679","slug":"the-agitators-will-camp-outside-the-chief-minister-s-residence-vikas-nagar-news-drn3385181176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आवास के बाहर डेरा डालेंगे आंदोलनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आवास के बाहर डेरा डालेंगे आंदोलनकारी
विज्ञापन
शीशमबाड़ा प्लांट के विरोध में प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में धरना 151वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शीघ्र मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देने की बात कही है।
आंदोलनकारियों ने कहा कि प्लांट के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन को पांच महीने से भी अधिक का समय हो गया है, लेकिन शासन प्रशासन सुध लेने को तैयार नही है। क्षेत्रवासियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार अपने फायदे के लिए गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी तो बना रही है, लेकिन राजधानी देहरादून की जनता को मौत बांटने का काम कर रही है। गर्मी शुरू होते ही क्षेत्र में एक बार फिर बीमारियां का प्रकोप बढ़ जाएगा। कहा कि सेलाकुई क्षेत्र के अस्पतालों में अभी से मरीज पहुंचने शुरू हो गए हैं। अधिकांश लोग त्वचा रोगों की चपेट में आ रहे हैं। लोगों में भय व्याप्त है।
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि गैरसैंण सत्र के समाप्त होते ही देहरादून में मुख्यमंत्री आवास के सामने ही डेरा डाला जाएगा। धरने में सतपाल धानिया, प्रेम सिंह नेगी, सीएम जोशी, सुधीर रावत, शशि कुमार, नारायण सिंह, परमीत डबास, बीना बमराडा, आशा रावत, सोनिया जुयाल, कुसुम भट्ट, नीति पंवार, रेवा देवी जुयाल, सुमित्रा रावत, कौशल्या, दीपा जोशी, मिट्ठन लाल, प्रवीण चौधरी, मनीष झा, नीलम थापा, रीता शर्मा, पूनम पंवार आदि शामिल रहे।