फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The agitators warned the government by singing the song

जनगीत गाकर आंदोलाकारियों ने सरकार को चेतायाना

Sun, 12 Sep 2021 01:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
The agitators warned the government by singing the song
राजपुर रोड स्थित गांधी पार्क के समक्ष धरना प्रदर्शन करते आंदोलनकारी। अमर उजाला
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के आह्वान पर शनिवार को आंदोलनकारियों ने गांधी पार्क के बाहर धरना दिया। मांगों को लेकर सरकार की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर आंदोलनकारियों ने आक्रोश जताया। इस दौरान धरने पर बैठे जयदीप सकलानी के साथ मिलकर आंदोलनकारियों ने जनगीत गाकर सरकार को चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरने पर बैठे राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने सम्मान परिषद का गठन करने, एक समान पेंशन, 10% क्षैतिज आरक्षण का अध्यादेश लागू किए जाने और चिह्नीकरण के लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन के मांग उठाई। पूरण सिंह लिंगवाल, उर्मिला शर्मा व शकुंतला रावत ने कहा कि आखिर सरकार कब तक शहीदों व राज्य आंदोलनकारियों को गुमराह करती रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अब गंभीरता से निर्णय लेकर आंदोलनकारियों की मांगों के संबंध में शीघ्र शासनादेश लागू करना चाहिए। धरने पर विक्रम भंडारी, डीएस गुंसाई, रुकम पोखरियाल, रामलाल खंडूड़ी, सुरेश कुमार, विकास रावत, प्रेम सिंह नेगी, विनोद असवाल, गम्भीर मेवाड़, जबर सिंह पावेल, अंबुज शर्मा, घिल्डियाल, अनुराग भट्ट, सुशील विरमानी, राजेश पांथरी, मोहन सिंह खत्री, दिवाकर उनियाल, अतुल भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed