फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The agitation of the foodmen continues with the increase in honorarium

मानदेय बढ़ोतरी को लेकर भोजनमाताओं का आदोलन जारी

Fri, 10 Jan 2020 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
The agitation of the foodmen continues with the increase in honorarium
भोजनमाताओं से वार्ता करते एसडीएम कौस्तुभ मिश्र। - फोटो : VIKAS NAGAR
मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में आंदोलनरत भोजनमाताओं का धरना प्रदर्शन बृहस्पवितार को भी जारी रहा। भोजनमाताओं ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने धरना स्थल पर पहुंच भोजनमाताओं को समझाने कोशिश की, लेकिन उन्होंने मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

वहीं भीम वाहिनी राष्ट्रीय एकता मिशन के अध्यक्ष विजय आजाद ने धरना स्थल पर पहुंच भोजनमाताओं को अपना समर्थन दिया। भोजनमाता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा देवी ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में तैनात भोजनमाताएं बेहद न्यूनतम मानदेय पर काम कर रही हैं। लंबे समय से भोजनमाताएं मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रही हैं लेकिन, उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। कहा प्रदेश सरकार ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल जिले में मध्याह्न भोजन का काम अक्षयपात्र फाउंडेशन को सौंप दिया है जिससे संबंधित स्कूलों में तैनात भोजनमाताओं के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कहा यदि सरकार शीघ्र मांग को पूरा नहीं करती तो उन्हें आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। धरना देने वालों में कमला, कमला राणा, सोमा, मंजू, अनीता, काजल गुप्ता, सरला, बबीता, अंबिका, चंपा, संसारवती, रोशनी नेगी, पुष्पा, श्यामो, निर्मला खत्री, माधुरी तोमर, विमला, रविता, सिंधुगुप्ता, ऊषा, सविता, शिमला, इंदु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed