मसूरी। शिफन कोर्ट के प्रभावित लोगों को आवास बनाने के लिए पचास -पचास गज जमीन दी जाएगी। इसके लिए पालिका बोर्ड में प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा जाएगा। पालिका के अधिशासी अधिकारी से वार्ता में मिले इस आश्वासन के बाद शिफन कोर्ट आवासहीन निर्बल मजदूर वर्ग एवं अनुसूचित जाति संघर्ष समिति ने अपना धरना व अनशन समाप्त कर दिया।
आवास की मांग को लेकर शिफन कोर्ट के प्रभावित लोग 19 नवंबर से पालिका परिसर में धरने दे रहे थे। शनिवार को शिफन कोर्ट समिति से जुङे लोगों की ईओ नगर पालिका आशुतोष सती के साथ वार्ता हुई। नगर पालिका ईओ आशुतोष सती ने बताया कि प्रदर्शनकारियों की मांग संबंधी ज्ञापन को उन्होंने अपनी संस्तुति दी है। इसे बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बैठक में समिति के अध्यक्ष संजय टम्टा, सभासद गीता कुमाईं, दर्शन रावत, प्रताप पंवार, कुलदीप रौछेंला, नंदलाल, कमल भंडारी, राजेन्द्र सेमवाल, विल्लू वाल्मीकि, संपत लाल ,पूरण रौछेंला सहित अन्य लोग मौजुद रहे । संवाद