फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The administration is helpless in front of the arbitrariness of the bars and restaurants of Rajpur Road

Dehradun News: राजपुर रोड के बार और रेस्टोरेंट की मनमानी के आगे प्रशासन बेबस

Sun, 10 Aug 2025 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The administration is helpless in front of the arbitrariness of the bars and restaurants of Rajpur Road
Iरात 11 बजे तक खुलने की है छूट मगर देर रात तक कई बारों में होती है पार्टी
विज्ञापन

I
Iडिआब्लो बार के बाहर भी शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि के बाद हुई घटनाI
Iराजपुर रोड के बार और रेस्टोरेंट की मनमानी के सामने प्रशासन बेबस नजर आता है। हादसों और घटनाओं के बाद बार संचालकों को उनकी हद याद दिलाई जाती है लेकिन बाद में ये सब देर रात तक इनका संचालन कर पुलिस-प्रशासन को मुंह चिढ़ाते हैं। ताजा मामला डिवाइडर के पास डिआब्लो बार का है। यहां पर पहले देर रात तक पार्टी हुई। इसके बाद जब झगड़ा बढ़ा तो लोगों को खदेड़कर बाहर कर दिया गया। फिर वहां पर गोली चलने की घटना हुई।I

Iबार और रेस्टोरेंट को रात 11 बजे तक खुलने छूट की है मगर कई बारों में देर रात तक पार्टी होती है। पिछले साल नवंबर में हुए ओएनजीसी चौक पर भीषण हादसे के बाद राजपुर रोड की बार संस्कृति सवालों के घेरे में आई थी। लोगों ने यहां देर रात तक बार संचालित होने पर प्रशासन को आड़े हाथ लिया था। इसके बाद सख्ती दिखाते हुए पुलिस-प्रशासन ने इन बारों को उनके तय समय की याद दिलाई। कुछ दिन तक सख्ती का असर दिखा और शहर में शांति दिखी। कुछ बड़े रसूखदार लोगों ने इस नियम में शिथिलता की मांग भी की लेकिन प्रशासन अपनी बात पर अडिग रहा। इसके बाद प्रशासन ने फरवरी 2025 में औचक निरीक्षण किया तो कुछ बार में अनियमितताएं पाई गईं। तीन बार तय समय से अधिक समय तक संचालित होते पाए गए। ऐसे में इनके बहाने फिर से सभी के लिए चेतावनी जारी कर दी गई। अब फिर से शुक्रवार को मसूरी डायवर्जन के पास डिआब्लो बार के देर रात तक संचालित होने की बात सामने आई है। यहां 12 बजे के आसपास की घटना है जब ये सब लोग बार में पार्टी कर रहे थे। इसके बाद विवाद बढ़ा तो दोनों पक्ष बाहर आ गए। यहां भी झगड़ा हुआ और एक ने युवक को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि यह बार एक रसूखदार व्यक्ति का है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article