फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The accused of robbing a woman's purse was caught within an hour

Dehradun News: महिला से पर्स लूट के आरोपी को एक घंटे में दबोचा

Mon, 25 Sep 2023 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
The accused of robbing a woman's purse was caught within an hour
महिला से पर्स लूट के आरोपी को सहसपुर पुलिस ने एक घंटे के भीतर दबोच लिया। आरोपी के पास से लूटा गया पर्स बरामद हुआ।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि सेलाकुई निवासी राखी गुप्ता विक्रम में बच्चों के साथ सवार होकर सहसपुर अपनी ननद के यहां आ रही थी। विक्रम में एक युवक भी सवार था। सारा कंपनी के समीप युवक ने उतरने के लिए विक्रम रूकवाया। इस बीच वह झपटा मार कर महिला का पर्स लूट कर फरार हो गया।
महिला ने शोर मचाया, लेकिन वहां आंखों से ओझल हो गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे थाने पहुंच कर महिला ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिस आधार पर आरोपी की शिनाख्त की गई।
विज्ञापन

आरोपी को सभावाला रोड से गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान जंगलात बैरियर सहसपुर निवासी सोहेल के रूप में हुई। आरोपी नशे का आदी है। थाना प्रभारी ने बताया कि स्ट्रीट क्राइम को लेकर पुलिस गंभीर है। आरोपी के पास से पर्स, उसमें रखा मोबाइल, पैनकार्ड और 2750 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed