फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The 369th Prakash Parv was celebrated with reverence

Dehradun News: गुरुद्वारा श्री गुरु हरिकिशन साहिब में विधानसभा अध्यक्ष ने मत्था टेक

Tue, 30 Jul 2024 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
The 369th Prakash Parv was celebrated with reverence
पटेल नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हरिकिशन साहिब में सोमवार को 369वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और हर्ष के साथ मनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मत्था टेक श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन




विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि श्री गुरु हरिकिशन साहिब के जीवन और उनके उपदेश सच्चाई, सेवा और समर्पण की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनका जीवन हमारे लिए सदैव एक आदर्श रहेगा। श्री हरिकिशन साहिब की शिक्षाएं और आदर्श आज के समय में भी प्रासंगिक हैं, जो हमें एकजुट होकर समाज सेवा करने की लिए प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन


भाई अमरीक सिंह कानपुरवाले, भाई कुलविंदर सिंह खरडवाले और संत बाबा मनजीत सिंह नानकसर सिंगडेवालों ने गुरुवाणी एवं कीर्तन से गुरु संगत को निहाल किया। इससे पहले भोग श्री अंखड पाठ साहिब और निशान साहिब सेवा की गई। इस दौरान कैंट विधायक सविता कपूर, गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार हरमोहिंदर सिंह, महासचिव सरदार जगजीत सिंह, समिति सदस्य सरदार बृजमोहन सिंह, गुरप्रीत सिंह हैपी, गुरमीत सिंह बग्गा, जसविंदर सिंह (मोठी), करतार सिंह, रविन्द्र सिंह साहनी, रविन्द्र पाल सिंह (गोल्डी) गुरविंदर सिंह बिंद्रा, कुलवंत सिंह झेलमी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed