फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tharali by election 2018 bjp wins

थराली विधानसभा उपचुनाव: यहां भाजपा को मिली छोटे अंतर की ‘बड़ी’ जीत

Fri, 01 Jun 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Jun 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
tharali by election 2018 bjp wins
bjp wins tharali - फोटो : amar ujala

प्रचंड बहुमत वाली भाजपा को थराली विधानसभा उपचुनाव में अपने कब्जे वाली सीट बचाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा है। वह यहां जीती जरूर है, लेकिन डेढ़ साल में उसकी बढ़त आधी रह गई, जबकि सहानुभूूति की लहर उसके पक्ष में थी। प्रदेश में उसके सियासी प्रभाव के हिसाब से भाजपा की यह जीत बड़ी नहीं मानी जा रही, मगर जब इसे देशभर में हुए उपचुनाव के नतीजों की कसौटी पर परखते हैं तो छोटे अंतर की यह ‘बड़ी’ जीत हो जाती है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को 10 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे खुले, जिसमें भाजपा को सिर्फ थराली विधानसभा में ही जीत नसीब हुई। उपचुनाव के प्रतिकूल नतीजों से असहज पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को प्रदेश संगठन और मुख्यमंत्री ने कुछ ‘सुकून’ महसूस करने की वजह तो दे ही दी है। भाजपा ने वर्ष 2017 में यही सीट 4,858 वोटों से जीती थी। तब पार्टी के मगनलाल शाह को 25931 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के डॉ. जीत राम 21073 वोटों तक सीमित रह गए थे। भाजपा की जीत का यह अंतर तब था, जब उसके एक बागी गुड्डूलाल ने 7089 वोट प्राप्त किए थे। मगर डेढ़ साल में भाजपा की जीत का यह अंतर तकरीबन आधा रह गया है। भाजपा ने यह उपचुनाव 1981 वोटों के अंतर से जीता।
विज्ञापन

 
सियासी जानकारों की मानें तो जीत को भाजपा बेशक प्रदेश सरकार के कामकाज से जोड़ कर देख रही है, जीत की बढ़त का घटना कहीं न कहीं उसके मलाल की एक वजह भी है। ये  स्थिति उस सूरत में है जब पूरे चुनाव के दौरान आधा दर्जन विधायकों ने वहां डेरा जमाए रखा। मुख्यमंत्री को कई जनसभाएं और प्रचार करना पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को एक हफ्ते वहां डेरा डालना और सरकार के तकरीबन सभी मंत्रियों को वहां के बार बार चक्कर लगाने पड़े। सहानुभूति की लहर पार्टी के पक्ष में थी। मजबूत सांगठनिक नेटवर्क और प्रदेश में सरकार होने की मनोवैज्ञानिक बढ़त का जो फायदा नतीजों में दिखना चाहिए था, वह नदारद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा को सिर्फ उत्तराखंड की थराली विधानसभा में जीत मिली

tharali by election 2018 bjp wins
अजय भट्ट
अलबत्ता राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में यह जीत इस लिहाज बड़ी जरूर हो जाती है, जब विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा हर जगह हार गई है। देश भर में 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को सिर्फ उत्तराखंड की थराली विधानसभा में जीत मिली है। इस लिहाज से यह जीत छोटे अंतर के बावजूद ‘बड़ी’ और ‘खास’ बन गई है। 

जीत तो जीत होती है। अंतर कम और ज्यादा से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमारे लिए यह बहुत बड़ी जीत है।
- अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

जीत तो जीत है। मार्जन कम होने की वजह कम मतदान है। इन दिनों थराली क्षेत्र के लोग औषधीय जड़ी बूटी की खोज में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चले जाते हैं। इसलिए कम वोटिंग हुई। लेकिन यह जीत हमारे लिए उत्साह बढ़ाने वाली जीत है।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed