फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Thailand Royal Family Will come Corbett national Park visit in February

फरवरी में कॉर्बेट नेशनल पार्क के दीदार को परिवार संग आएंगे थाईलैंड की शाही दंपती 

Tue, 17 Dec 2019 09:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Dec 2019 09:08 AM IST
सार

  • थाई राजदूत चुटिंटोर्न गोंग्सकदी के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल ने किया दौरा
     

विज्ञापन
Thailand Royal Family Will come Corbett national Park visit in February
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के प्राकृतिक दृश्य को निहारने के लिए फरवरी 2020 में थाईलैंड का शाही दंपती यहां आएगा। किंग माहा वाजीरलोंग्कॉर्न और क्वीन सुतिडा फरवरी में रामनगर पहुंचेंगे।

विज्ञापन


भ्रमण को लेकर थाई राजदूत के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल रविवार को पंतनगर पहुंचा। दल क्षेत्र के विभिन्न होटलों का दौरा करने सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद बुधवार को देहरादून रवाना हो जाएगा।   
विज्ञापन


एयरपोर्ट डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रमण के बाद से दुनिया के नक्शे पर जिम कार्बेट पार्क रोमांचपूर्ण सफारी डेस्टिनेशन के रूप में शुमार हो गया है। दस दिन पहले स्वीडिश शाही जोड़े ने जिम कॉर्बेट में सैर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब फरवरी में थाईलैंड की रॉयल फैमिली कार्बेट आ रही है। इस संबंध में उन्हें फाइनल शेड्यूल मिल चुका है जिसे समय आने पर बताया जाएगा। रविवार को थाई राजदूत चुंटिटोर्न गोंग्सकदी के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल चार दिन के दौरे पर पंतनगर पहुंचा है।


यह दल रामनगर आसपास, नैनीताल के नैनी रिट्रीट, मनु महारानी और शेरवानी हिलटाप होटलों सहित रुद्रपुर के रेडिसन होटल प्रबंधकों एवं एयरपोर्ट डायरेक्टर व प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर विचार विमर्श करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed