फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Terrorists attack Threat on indian military academy

Alert! भारतीय सैन्य अकादमी पर आतंकी हमले की धमकी, खुफिया एजेंसियों में हड़कंप

Mon, 19 Feb 2018 07:01 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 19 Feb 2018 07:01 AM IST
विज्ञापन
Terrorists attack Threat on indian military academy
भारतीय सैन्य अकादमी - फोटो : AmarUjala

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आतंकी हमले की धमकी से रविवार को खुफिया एजेंसियां सकते में आ गईं। खुफिया एजेंसियों के साथ सेना और स्थानीय पुलिस ने आईएमए में सर्च ऑपरेशन चलाया।

विज्ञापन


आईएमए और आसपास कांबिंग के बाद पेट्रोलिंग भी की गई। हालांकि संयुक्त सर्च अभियान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। सूत्रों के मुताबिक रविवार दोपहर आईएमए में किसी व्यक्ति ने फोन कर आतंकी हमला होने की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना देने वाले ने अपना नाम नहीं बताया। उसने कहा कि आईएमए में आतंकी हमला हो सकता है। इस सूचना से आर्मी इंटेलीजेंस अलर्ट हो गई। आर्मी इंटेलीजेंस ने खुफिया एजेंसियों और स्थानीय पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी दी। सूचना पर आनन फानन में देहरादून के सभी थानों की पुलिस फोर्स आईएमए पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Terrorists attack Threat on indian military academy
terrorist - फोटो : demo pics

डॉग और बम निरोधक दस्तों की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस और सेना के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से टीमें बनाकर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में आईएमए परिसर और सभी चौकी क्षेत्रों में कांबिंग की गई।

कांबिंग के बाद आसपास के क्षेत्रों में बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की गई। सूत्रों के मुताबिक सर्च ऑपरेशन में कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। बावजूद इसके सुरक्षा की दृष्टि से पेट्रोलिंग जारी रखी गई है।

आईएमए में आतंकी हमले की सूचना की पुष्टि नहीं हुई है। सेना के अधिकारियों के साथ मिलकर जरनल सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।
- निवेदिता कुकरेती, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed