{"_id":"2d3985c64d74160d72c771506c3f8e0a","slug":"terrorist-attack-alert-in-dehradun-army-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी साया : देहरादून के सैन्य स्कूलों में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी साया : देहरादून के सैन्य स्कूलों में अलर्ट
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 25 Jan 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में विश्वविद्यालय में आतंकी हमला और उत्तराखंड सहित पूरे देश में पकड़े गए आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकियों के बाद अब देहरादून के सैन्य स्कूलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर सेना ने अतिरिक्त सुरक्षा लगाई है। हर आने-जाने वाले पर सख्त नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
दून में देश का नामी राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) चलता है। यहां देशभर के युवा ट्रेनिंग लेते हैं। इसके अलावा क्लेमेंटटाउन में आर्मी स्कूल चल रहा है, जिसमें सेना के जवानों के बच्चे शिक्षा लेते हैं। हाल ही में पाकिस्तान में हुए आतंकी हमले और देश में पकड़े गए आतंकियों के मामले सामने आने के बाद दोनों ही सैन्य स्कूलों में सुरक्षा सख्त कर दी गई है।
विज्ञापन
आरआईएमसी में सेना ने अतिरिक्त टुकड़ी लगा दी है। संस्थान का बड़ा क्षेत्रफल और निकट ही छावनी होने के चलते भी सेना ने इस क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। संस्थान में प्रविष्ट होने वाले बाहरी लोगों को सख्त चेकिंग से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्कूलों में सेना का सख्त पहरा
दूसरी ओर, आर्मी स्कूल क्लेमेंटटाउन में भी सेना लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ ही सख्त चेकिंग चला रही है। कैंट एरिया में आने वाले केवि बीरपुर में भी सेना का पहरा सख्त कर दिया गया है।
सभी कर्मचारियों, अधिकारियों को भी किसी संदिग्ध के दिखने पर तुरंत सेना को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। छात्रों और आरआईएमसी के कैडेट्स को भी खास सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।
दून स्कूल में मेटल डिटेक्टर लगाया
विश्व प्रसिद्ध द दून स्कूल में भी सिक्योरिटी बेहद सख्त कर दी गई है। हाल ही में पुलिस की ओर से दिए गए निर्देशों के बाद दून स्कूल में मेटल डिटेक्टर लगा दिया गया है। हर जाने वाले पर सख्त निगाह रखी जा रही है।
वेल्हम गर्ल्स और वेल्हम ब्वायज स्कूल में भी खास सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इन स्कूलों में देशभर के तमाम नामी हस्तियों के अलावा उद्योगपतियों के बच्चे भी पढ़ते हैं।
हाल की घटनाओं के बाद सेना ने सिक्योरिटी बढ़ा दी है। गढ़ी कैंट की आर्मी यूनिट पूरी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही है। पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।
- कर्नल एचएस बैंसला, कमांडेंट, आरआईएमसी