फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ten years imprisonment who threw acid on woman

तेजाब फेंकने वाले को 10 साल की सजा

Tue, 09 Sep 2014 01:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 09 Sep 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
ten years imprisonment who threw acid on woman

महिला पर तेजाब फेंककर जानलेवा हमला करने के आरोपी को न्यायालय ने दस वर्ष की कारावास और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की राशि से 40 हजार रुपए पीड़िता को देने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


रंजिश को लेकर किया था तेजाब से हमला

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल राणा ने बताया कि पवन कुमार पुत्र रूपस्वरूप चंद निवासी थाना कोतवाली रुड़की ने पांच मई 2012 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहन (थाना बेहट जिला सहारनपुर निवासी) मैक्स कंपनी बहादराबाद में नौकरी करती थी।
विज्ञापन


कंपनी में चार मई 2012 नीलू पत्नी सुरेंद्र निवासी जलालपुर, रुड़की के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश को लेकर नीलू पत्नी सुरेंद्र के पुत्र कुनाल उर्फ मिट्ठू पुत्र निवासी ग्राम भंगेड़ी थाना कोतवाली रुड़की ने वादी की बहन पर पांच मई 2012 तेजाब से हमला कर उसे जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किए। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाह पेश किए। दोनों को पक्षों की बहस सुनने के बाद द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने विंध्याचल सिंह ने आरोपी कुनाल उर्फ मिट्ठू को जानलेवा हमले का दोषी पाते हुए दस वर्ष के कारावास और 50 हजार रुपये का अर्थदंड की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed