मसूरी में 10 साल की बच्ची संग कई माह तक होता रहा दुष्कर्म, पड़ोसी ने बयां किया सच तब खुला मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी में 10 साल की बच्ची से 34 साल के पुरुष द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पड़ोसी ने पीड़िता के परिजनों यह बताया तो मामला खुला। जिसे सुनकर बच्ची के परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता का परिवार आरोपी पुरुष के मकान में किराए में रहती है। पड़ोसी के सच बताने के बाद पीड़िता अपने साथ हो रहे इस घिनौने कृत्य के बारे में परिजनों को बताया। उसने कहा कि पिछले चार-पांच माह से आरोपी लगातार उसका शोषण कर रहा था। इस बारे में किसी को बताने पर उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं बच्ची को मेडिकल के लिए देहरादून भेजा गया है। पीड़िता के परिजनों द्वारा मसूरी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो अधिनियम और आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने दुष्कर्म का आरोपी दबोचा
सेलाकुई में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को सहसपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। बीते सोमवार को थाना पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर शहजाद पुत्र इकबाल निवासी लखनवाला नेवट जनपद देहरादून के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था।
महिला का आरोप था कि पहले शहजाद ने उसे प्रेमजाल में फंसाया फिर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने दोबारा से शहजाद के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने मना कर दिया।
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि आरेेपी युवक सभावाला पुल पर खड़ा हुआ है।, जिस पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर धर दबोचा।