फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ten important decision of uttarakhand cabinet meeting

पहाड़ों में भी रात 10 बजे तक खुलेंगे शराब के ठेके, जानिए कैबिनेट के 10 बड़े फैसले...

Thu, 12 Oct 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Oct 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ten important decision of uttarakhand cabinet meeting

पहाड़ में शराब के ठेके समय को लेकर सरकार बैकफुट पर आ गई है। पर्वतीय जनपदों में भी शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेंगी। बुधवार को कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई है। जानिए त्रिवेंद्र कैबिनेट के 10 बड़े फैसेले...

विज्ञापन


अभी तक यहां दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक ही ठेकों में शराब की बिक्री की जा रही थी। बताया जा रहा है कि पहाड़ों में शराब की अवैध तरीके से बिक्री को रोकने और आबकारी विभाग के राजस्व को बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


राज्य के हर कर्मचारी को दीपावली के बोनस के रूप में सात हजार रुपये मिलेंगे। यह फैसला भी बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इस निर्णय से करीब पौने दो लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन ), कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन ), जिला पंचायतों और स्थानीय निकायों से जुड़े कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने को भी मंजूरी दे दी गई।

Ten important decision of uttarakhand cabinet meeting

इसी तरह उज्ज्वला योजना से महरूम चार लाख परिवारों को राज्य सरकार की ओर से मुफ्त गैस कनेक्शन देने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में दो दर्जन प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की अहम बैठक सचिवालय में दिन में 11 बजे से शुरू हुई। बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि बैठक में लगभग 30 से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें 24 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया।

इसमें महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के एक प्रस्ताव को पास किया गया, जिसमें आईसीडीएस निदेशालय में मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की 37 दिन की हड़ताल उपार्जित अवकाश में स्वीकृत करने की मांग की गई थी।

इसी तरह उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली में संशोधन करते हुए अविवाहित पुत्र एवं पुत्री के साथ ही तलाकशुदा पुत्री को भी सम्मिलित करने की अनुमति प्रदान की गई है।

आवास विभाग के एक प्रस्ताव में द यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्दर्न वेस्ट हिमालयाज की स्थापना के लिए डोईवाला तहसील की 3.637 हेक्टेयर कृषि भूमि को भू-उपयोग परिवर्तन करने पर भी कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी।

दस प्रमुख प्रस्ताव

Ten important decision of uttarakhand cabinet meeting

- पहाड़ों में शराब ठेकों के खुलने का समय मैदानी क्षेत्रों की तरह सुबह दस से रात दस बजे तक।
- उज्ज्वला योजना से वंचित चार लाख परिवारों को राज्य सरकार की ओर से मुफ्त गैस कनेक्शन।
- आईसीडीएस निदेशालय कर्मचारियों की 37 दिन की हड़ताल उपार्जित अवकाश के रूप में स्वीकृत।
- अविवाहित पुत्र एवं पुत्री की साथ ही तलाकशुदा पुत्री को भी मृतक आश्रित में शामिल किया जाएगा।
- राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संचालन के लिए संविदा में भर्ती किए जाएंगे अधिकारियों के पद।
- रुड़की और हरिद्वार नगर निगम के सीमा विस्तार से जुड़े फैसलों पर भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया।
- प्रदेश के सरकारी दफ्तरों, शैक्षणिक संस्थाओं, नगर निकायों आदि में एलईडी के इस्तेमाल को मंजूरी।
- खरीफ का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित एवं अपर निजी सचिव के खाली पदों पर पदोन्नति भी होगी।
- राजकीय महाविद्यालयों में अस्थायी तौर पर 585 पदों पर अभ्यर्थियों को रखे जाने को भी मंजूरी मिली।
- द यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्दर्न वेस्ट हिमालयाज के लिए डोईवाला की 3.637 हेक्टेयर कृषि भूमि का भू-उपयोग परिवर्तन करने की मंजूरी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed