फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   temple will open from today

आज से खुलेंगे धार्मिक स्थल, नियमों का पालन जरूरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
temple will open from today
फोटो:: आज से खुलेंगे धार्मिक स्थल, नियमों का पालन जरूरी - लॉकडाउन लागू होने के बाद से श्रद्धालुओं के लिए आज से खुलेंगे धार्मिक स्थल, मास्क प्रयोग व सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य नियमों का करना होगा पालन - धर्मगुरुओं ने भी अपने-अपने समुदायों के लोगों से गाइडलाइन का पालन करने की अपील की माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन के चलते लंबे समय से बंद रहे धार्मिक स्थलों को एक जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। सुबह से श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं को प्रशासन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके लिए मंदिर समिति मंगलवार को मंदिर में सैनिटाइजेशन समेत अन्य इंतजाम पूरे कर लिए हैं। उत्तराखंड चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने कहा कि श्रद्धालुओं को मास्क एवं सैनिटाइजर प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। भगवान की मूर्ति का शुद्धिकरण बनाए रखने के लिए भगवान की मूर्ति को छूने व गर्भागृह में प्रवेश पर रोक भी लगाई है। प्रसाद एवं फूल चढ़ाने की भी अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालुओं को दूर से ही भगवान के दर्शन एवं सामान्य पूजा करनी होगी। ---------- मंदिर तैयार, श्रद्धालुओं का इंतजार::: मंगलवार को सभी मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मां डाट7 काली सिद्ध पीठ मंदिर में महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के सानिध्य में मंदिर परिसर में सैनिटाइजेशन एवं फॉगिंग की गई। महंत ने शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार को मंदिर में सख्ती से नियमों का पालन कराने को कहा। श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में महंत कृष्णगिरी जी महाराज व दिगंबर भरत गिरी के सानिध्य में व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को संक्रमण के प्रति जागरूक किया जाए। श्री कालिका मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर, गीता भवन व अन्य मंदिरों में भी तैयारियां पूरी की गई। अब मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने का इंतजार है। इसी के साथ मंदिरों में थोड़ी रौनक लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed