फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Temperatures started falling due to fog and cold winds in the plains

Uttarakhand: मैदानों में कोहरे और ठंडी हवाओं से गिरने लगा तापमान, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल

Mon, 25 Nov 2024 02:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2024 02:17 PM IST
सार

ऊंचाई वाले इलाकों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी से सुबह-शाम के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Temperatures started falling due to fog and cold winds in the plains
मसूरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। उधर मैदानी इलाकों में कोहरा और ठंडी हवाओं के चलने से तापमान गिरने लगा है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।II

विज्ञापन


मानसून विदाई के बाद भले प्रदेश भर में बारिश न हुई हो। लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी से सुबह-शाम के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 26.6 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  चिंताजनक...जलस्रोत पर गंभीर संकट, प्रदेश में 206 सदानीरा नदियां और गदेरे सूखने के कगार पर पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज (सोमवार) मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, इस सप्ताह प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में सुबह-शाम हल्का कोहरा छाए रहने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा उत्तर पश्चिमी हवाओं के भी चलने से तापमान में असर देखने को मिलेगा।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed