फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   temperature update, Weather Update, 38.5 degree mercury made restless, mercury can reach 39 degrees on Sunday

38.5 डिग्री पारे ने किया बेचैन : सूरज ने तरेरी आंखें तो गर्मी से हुए पसीना-पसीना, जानिए आज कितना पहुंच सकता है तापमान

Sun, 15 May 2022 09:04 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 15 May 2022 09:04 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, फिलहाल आने वाले कुछ दिनों में मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त गर्मी देखने को मिलेगी, लेकिन 16 मई को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पश्चिम बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते फिर मौसम का मिजाज बदलने को आसार हैं।

विज्ञापन
temperature update, Weather Update, 38.5 degree mercury made restless, mercury can reach 39 degrees on Sunday
गर्मी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दून में शनिवार को सूरज के आंखें तरेरने से बाशिंदे गर्मी से दिनभर बेहाल रहे। इसके चलते राजधानी दून व आसपास के इलाकों में शनिवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री पर पहुंच गया। गनीमत रही कि सूरज के साथ बादलों की लुकाछिपी का भी दौर जारी रहा, जिससे थोड़ी राहत रही।

विज्ञापन


हालांकि, इसके बावजूद पारे ने 38.5 डिग्री का आंकड़ा छू लिया, जिससे लोगों को जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान जहां सामान्य से चार डिग्री अधिक था, वहीं न्यूनतम तापमान भी 23.4 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था।
विज्ञापन


न्यूनतम और अधिकतम तापमान के सामान्य से चार डिग्री ज्यादा होने से जबरदस्त गर्मी देखने को मिली। मौसम विज्ञानियों की मानें तो रविवार को भी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। वरन शनिवार की तुलना में रविवार को और अधिक गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को जहां अधिकतम तापमान के 39 डिग्री पहुंचने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री के आसपास रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर मौसम का मिजाज बदलने को आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, फिलहाल आने वाले कुछ दिनों में मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त गर्मी देखने को मिलेगी, लेकिन 16 मई को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पश्चिम बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते फिर मौसम का मिजाज बदलने को आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 17 व 18 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ समेत पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिलेगी। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना थोड़ी कम ही है।

ये भी पढ़ें...शक में खौफनाक वारदात:  ऑनलाइन लूडो खेल रही थी पत्नी, पति का खौला खून, बेरहमी से गला घोंट उतार दिया मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed