फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Temperature rises five degrees above normal due to sunshine

Dehradun News: चटक धूप से दून में सामान्य से पांच डिग्री चढ़ा पारा

Sat, 20 Apr 2024 06:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Temperature rises five degrees above normal due to sunshine
भले ही बीते कुछ दिनों से पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो रहा हो, लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी तेवर दिखा रही है। शुक्रवार को चटक धूप खिलने से राजधानी दून का तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। इसके चलते दिन के समय गर्मी ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप होने के चलते दोपहर तक जबरदस्त गर्मी का अहसास हुआ। दिन के समय कुछ देर गर्म हवाओं ने भी परेशान किया। आंकड़ों पर नजर डालें तो दिन में दून का अधिकतम तापमान पिछले हफ्ते के मुकाबले दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 37.8 डिग्री रहा। जबकि, रात को न्यूनतम पारा भी सामान्य से पांच डिग्री अधिक 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। यही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 20-21 अप्रैल के बाद 22 अप्रैल को एक बार फिर प्रदेश में मौसम बदल सकता है। झोकेदार हवाओं के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पर्वतीय इलाकों में आज भी बदला रहेगा मौसम
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में शनिवार को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में गर्जना के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 20 और 21 अप्रैल को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। दून में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
---
यह रहा तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
पंतनगर 38.3 20.2
मुक्तेश्वर 28 11.8
नई टिहरी 27.3 13.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed