फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   temperature increase in uttarakhand day by day

आज पहाड़ से मैदान तक बढ़ेगी सूरज की तपिश, छह डिग्री बढ़ने का अनुमान

Sun, 31 Mar 2019 04:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 31 Mar 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
temperature increase in uttarakhand day by day

आज प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे पहाड़ से मैदान तक गर्मी बढ़ सकती है। हालांकि कुमाऊं के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन


शुक्रवार को राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी हुई। 34.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के तापमान में भी इजाफा हुआ है। इससे धूप में तपिश अधिक बढ़ गई।

विज्ञापन

कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अगले 12 घंटों के दौरान प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आ सकता है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में पारा तीन से चार डिग्री तक ऊपर जा सकता है। इससे दिन में गर्मी बढ़ने का अनुमान है।

12 घंटों के बाद तापमान सामान्य हो सकता है। वहीं, कुमाऊं मंडल के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। कुछ अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल भी छाये रह सकते हैं। राजधानी में मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह से ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed