फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   temperature in minus in uttarakhand.

इतनी ठंड कि जम गए पहाड़, शीतलहर के कहर से कांपा दून

Sun, 15 Jan 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/ गोपेश्वर/पिथौरागढ़/देहरादून
ब्यूरो/ गोपेश्वर/पिथौरागढ़/देहरादून Updated Sun, 15 Jan 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
temperature in minus in uttarakhand.
बर्फबारी के बाद जबर्दस्त ठंड पड़ रही है। - फोटो : AmarUjala

दो दिन साफ रहने के बाद शनिवार दोपहर बाद फिर मौसम ने करवट बदली और चमोली जिले में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हुई। वहीं, पहाड़ के निचले इलाकों में शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट आ गई है।

विज्ञापन


उधर, पिथौरागढ़ नगर में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुनस्यारी में पेयजल लाइन जम गई है। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 4 तक पहुंच गया है। मुनस्यारी के पास कालामुनि, बेटुलीधार और बलाती में गिरी बर्फ के ऊपर अब पाला पड़ गया है।
विज्ञापन


राजधानी देहरादून में भी पाला इस कदर पड़ रहा है कि सुबह को बर्फ जैसा नजर आता है। शनिवार को सुबह कई इलाकों में बर्फ जैसी पतली परत वाला पाला नजर आया। दिन में भी मौसम ने खूब ठंड का अहसास कराया। दोपहर तक धूप निकलने के बाद अचानक आए बादलों और ठंडी हवाओं से महज तीन घंटे में ही पारा तीन डिग्री से ज्यादा गिर गया। मौसम विभाग ने रविवार को बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैदानों में पाले के चलते जबर्दस्त ठंड

temperature in minus in uttarakhand.
पाले से पटे खेत - फोटो : AmarUjala

राजधानी में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। शनिवार की रात को पाला पड़ने से सुबह मैदानी इलाके सफेद नजर आए। कई जगहों पर पाले की पतली परत बनी नजर आई। सुबह को 8:30 बजे का तापमान 4.6 डिग्री था जो कि दिन में धूप की वजह से दोपहर 2:30 बजे 18.8 डिग्री तक पहुंचा।

इसके बाद आए बादलों और ठंडी हवाओं से तीन घंटे में तापमान में तीन डिग्री से ऊपर की गिरावट आई। शामम को 5:30 बजे तापमान 15.2 डिग्री पर आ गया। देर रात तक तापमान इससे भी नीचे चला गया। इससे पहले रात को न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी में रविवार को बादल छाए रहेंगे। बारिश के कई दौर हो सकते हैं। बारिश की वजह से ठंड भी बढ़ेगी।

एक नजर शनिवार के तापमान पर
सुबह 2:30 बजे : 4 डिग्री
सुबह 5:30 बजे : 3.2 डिग्री
सुबह 8:30 बजे : 4.6 डिग्री
सुबह 11:30 बजे : 16 डिग्री
दोपहर 2:30 बजे : 18.8 डिग्री
शाम 5:30 बजे : 15.2 डिग्री
शाम 8:30 बजे : 13.1 डिग्री

कहां कितना पहुंच रहा तापमान
देहरादून : 2.9 डिग्री
पंतनगर : 0.8 डिग्री
मुक्तेश्वर : -1.7 डिग्री
नई टिहरी : -0.3 डिग्री

आज होगी बारिश-बर्फबारी

temperature in minus in uttarakhand.
बर्फबारी - फोटो : VivekSingh/AmarUjala

प्रदेश भर में रविवार को बारिश और बर्फबारी होगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेशभर में बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। हालांकि 16 जनवरी से बारिश हल्की पड़ जाएगी।

प्रदेशभर में अनेक स्थानों पर शनिवार दोपहर से ही बादल छाने शुरू हो गए। बादलों और हल्की हवाओं की वजह से मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश होने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ पड़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि 16 जनवरी से बारिश का सिलसिला कम होगा, लेकिन यह चार-पांच दिन चलने वाला है। बारिश और बर्फ पड़ने से मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed