फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Temperature dropped due to bad weather, cold increased from mountain to plain

Dehradun News: बिगड़े मौसम से गिरा तापमान, पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड

Fri, 21 Feb 2025 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to bad weather, cold increased from mountain to plain
Iपहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदान में हुई रुक-रुककर बारिश
विज्ञापन

I
Iफरवरी में चार दिन के अंतराल में मौसम बिगड़ा तो एक बार फिर उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड लौट आई। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तो मैदानों में हुई रुक-रुककर बारिश से दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, रात का न्यूनतम तापमान सामान्य रहा तो थोड़ी राहत मिली।I
Iबृहस्पतिवार तड़के सुबह से चारोंधामों समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई तो मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने और शीतलहर के चलने से खूब ठंड हुई। दून में दोपहर बाद बारिश का सिलसिला तो रुका, लेकिन रात में फिर शुरू हो गई। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 20.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 13.0 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश की बात करें तो दून में बीते 24 घंटों में 3.6 एमएम बारिश हुई। उधर, नई टिहरी में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 12 डिग्री कमी के साथ 5.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।I
विज्ञापन

Iपर्वतीय जिलों में आज भी बारिश के आसार
I
Iप्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज (शुक्रवार) भी हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 22 फरवरी से प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। मैदान से लेकर पहाड़ तक आसमान खुलने से ठंड से राहत मिलेगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed