फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   temperature down in uttarakhand Plains area

उत्तराखंड: मैदान में सामान्य से तीन डिग्री नीचे पहुंचा तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड

Fri, 19 Oct 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 19 Oct 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
temperature down in uttarakhand Plains area

प्रदेश के अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री नीचे पहुंच गया है। इसके चलते सुबह और शाम ठंड ज्यादा हो रही है। अगले एक माह में मैदान में कोहरा और पहाड़ में पाला बढ़ने का अनुमान है, जिससे ठंड में काफी अधिक बढ़ोत्तरी हो जाएगी।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से ज्यादातर मैदानी इलाकों में ठंड काफी अधिक बढ़ गई है। विशेषकर सुबह और शाम के वक्त ठंड ज्यादा हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी ठंड ने अपना असर तेज कर दिया है। लेकिन वहां तापमान सामान्य के आस-पास ही बना हुआ है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार टिहरी, मुक्तेश्वर समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों सामान्य तापमान नौ से 10 डिग्री के आसपास होता है। ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान इसके आसपास ही बना हुआ है।
विज्ञापन

 
दूसरी ओर मैदानी इलाकों में सामान्य तापमान 17 से 18 डिग्री होना चाहिए। जबकि यह 14 से 15 डिग्री के आसपास है। इससे इन इलाकों में ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है। उन्होंने बताया कि नवंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते तक पाला और कोहरा बढ़ने लगेगा। तापमान पांच डिग्री के आस-पास पहुंचने पर पहाड़ में पाला पड़ने लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार लगभग सभी क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ भी गिर सकती है। 


मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरने के कारण ठंड बढ़ गई है। अगले 10 से 15 दिनों में तापमान तेजी से नीचे गिरेगा। इससे रात को ठंड बढ़ जाएगी। नवंबर दूसरे हफ्ते से ज्यादातर मैदानी व पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और कोहरा बढ़ जाएगा। 
- बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed