फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tell the complainant what happened on the complaint

शिकायत पर क्या किया, शिकायतकर्ता को भी बताएं

Wed, 26 Feb 2020 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tell the complainant what happened on the complaint
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिकायत पर क्या किया, संबंधित विभाग के अधिकारी शिकायकर्ता को भी बताया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक से 15 फरवरी तक पहुंचीं जन शिकायतों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि अगर शिकायत का समाधान हो गया है या प्रक्रिया में है, तो इसकी सूचना शिकायत करने वाले को भी दी जानी चाहिए। तहसील से लेकर विकासखंड स्तर तथा सभी जिला स्तरीय कार्यालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाकर जनसमस्याओं का तेजी से निस्तारण किया जाए। भूमि विवाद से जुड़े हुए अवैध निर्माण, प्लाटिंग, सरकारी व कृषि भूमि पर अतिक्रमण जैसे मामलों के साथ ही आवास योजना से जुड़े मामलों पर जल्द कार्रवाई की जाए। इस दौरान सीडीओ जीएस रावत, एसपी क्राइम जगदीश चंद्र, एडीएम बीर सिंह बुदियाल, एडीएम प्रशासन रामजी शरण शर्मा, डीडीओ प्रदीप पांडेय, एसडीएम सदर गोपालराम बिनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अपात्र से वसूली के निर्देश
जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपात्र व्यक्ति को आवास का लाभ दिलवाने और उसकी पहली किश्त जारी करने के मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी विकासनगर को मामले से संबंधित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से उसकी धनराशि वसूलने के निर्देश दिए। वहीं, एडीओ पंचायत चकराता द्वारा गलत आख्या देने के मामले में भी संबंधित खंड विकास अधिकारी को पांच मार्च तक जांच रिपोर्ट देने को कहा हैं। इसके अलावा विद्युत विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को 15 दिन के भीतर निश्चित दूरी पर पोल लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed