फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tejas Express will Run between Delhi To Dehradun Also very Soon

अच्छी खबर: दिल्ली से देहरादून के बीच भी चलेगी तेजस एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी सैद्धांतिक मंजूरी

Fri, 21 Feb 2020 07:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Feb 2020 07:16 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रस्ताव पर रेल मंत्री पियूष गोयल ने दी सैद्धांतिक मंजूरी 

विज्ञापन
Tejas Express will Run between Delhi To Dehradun Also very Soon
तेजस एक्सप्रेस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली से देहरादून के बीच हाई स्पीड तेजस ट्रेन चलेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री पीयूष गोयल को इसका प्रस्ताव दिया। रेल मंत्री ने प्रस्ताव पर सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है। 

विज्ञापन


रेल मंत्री ने हरिद्वार कुंभ के लिए प्रयागराज की तर्ज पर विशेष रेल व्यवस्था शुरू करने का आश्वासन भी दिया। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उत्तराखंड की रेल परियोजनाओं के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली से देहरादून के बीच तेजस ट्रेन पाथवे उपलब्ध होते ही शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर काम तेजी से हो रहा है। ढाई वर्ष में श्रीनगर गढ़वाल तक रेल पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ मेले के लिए देहरादून और हरिद्वार स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। इसके साथ दून रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण इस वर्ष नवंबर तक हो जाएगा। बैठक में रेल मंत्रालय और उत्तराखंड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। 

कर्णप्रयाग रेल परियोजना में तेजी 

मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री को बताया कि 126 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के लिए वन भूमि परिवर्तन को मंजूरी मिल गई है। 167 हेक्टेयर निजी भूमि का अधिग्रहण हो गया है। परियोजना के लिए जियो टेक्निकल इंवेस्टिगेशन भी पूरा कर लिया है। एक आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) एवं एक आरओबी (रोड ओवर ब्रिज) तैयार हो चुका है। 

दून-हरिद्वार के बीच डबल रेल लाइन 
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार-देहरादून के मध्य डबल रेल लाइन का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में भारी माल लादने व उतारने और कंटेनरों से लदे रेल वैगनों के रुकने के लिए एक रेल कंटेनर डिपो स्थापित किया जाना चाहिए। देहरादून व ऋषिकेश स्टेशन के बीच सीधी रेल सेवा उपलब्ध कराने के लिए लक्सर की भांति रायवाला स्टेशन से पहले डाइवर्जन लाइन का निर्माण भी होना चाहिए। 

तीन नई रेल लाइनों की रखी मांग
मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से लालकुंआ-खटीमा, टनकपुर-बागेश्वर और काशीपुर-धामपुर में नई रेल लाइनें स्वीकृत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि तीनों रेल लाइनों का पर्वतीय क्षेत्र के विकास और सामरिक दृष्टि से काफी महत्व है। उन्होंने लालकुआं- शक्तिफार्म- सितारगंज- खटीमा रेल परियोजना निर्माण के लिए शत प्रतिशत फंडिंग की मांग केंद्र से की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed