{"_id":"5d6ec3748ebc3e01557e5a40","slug":"tehsil-day-did-not-happen-in-jaunsar-bawar-for-one-year-vikas-nagar-news-drn318491952","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनसार-बावर में एक साल से नहीं हुआ तहसील दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनसार-बावर में एक साल से नहीं हुआ तहसील दिवस
विज्ञापन
शूरवीर सिंह तोमर पूर्व जिला पंचायत सदस्य।
- फोटो : VIKAS NAGAR
कालसी। जौनसार बावर क्षेत्र के तीनों तहसील क्षेत्र में बीते साल से तहसील दिवस का आयोजन नहीं होने के कारण क्षेत्रीय लोगों की लंबित समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। जिससे कारण आमजनमानस को एक विभाग से दूसरे विभाग में अपनी लेकर इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। तहसील दिवस का आयोजन न होने से लोगों में खासा रोष है।
प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पूरे प्रदेश में तहसील स्तर पर तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है। इस तहसील दिवस के आयोजन का मकसद लोगों को एक ही छत के नीचे सभी विभागों के अधिकारियों को उपलब्ध कराना होता है। जिससे लोगों की समस्याओं का ही जगह पर त्वरित निस्तारण हो सके, लेकिन जौनसार बावर क्षेत्र की तीन तहसील क्षेत्र त्यूनी, चकराता और कालसी में बीते एक साल से एक भी तहसील दिवस का आयोजन नहीं हुआ। मालूम हो कि कालसी तहसील अंतर्गत 169, चकराता तहसील में 130 और त्यूनी तहसील में 53 राजस्व ग्राम आते हैं। यह सभी गांव पहाड़ी अंचलों में बसे हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है पूर्व में एक-एक माह के अंतर में क्षेत्र की तीनों तहसील क्षेत्र में तहसील दिवस का आयोजन होता था। लेकिन बीते एक साल से एक भी तहसील दिवस आयोजित नहीं हुआ है। कहा कि जिला प्रशासन को पूर्व की भांति प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन करना चाहिए।
विज्ञापन
कोट,,,,,
वहीं संपर्क करने पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन देहरादून रामजी शरण शर्मा ने बताया कि मामले में एसडीएम से रिपोर्ट मांगी जाएगी। जल्द ही क्षेत्र में तहसील दिवस का आयोजन कराने की कोशिश की जाएगी।
तहसील दिवस का आयोजन होने पर लोगों को एक ही जगह पर सभी अधिकारी मिल जाते हैं। जिससे उनकी समस्या का त्वरित निस्तारण हो जाता था। लेकिन बीते एक साल से तहसील दिवस का आयोजन ठप पड़ा हुआ है।
शूरवीर सिंह तोमर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य (फोटो)
लोगों की सहुलियत के लिए फिर से तहसील दिवस का आयोजन शुरू करना चाहिए। जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा हो सके।
कपिल चौहान, हरिपुर, पूर्व उप प्रधान (फोटो)
दुर्गम पहाड़ी अंचलों में सरकार द्वारा शुरू किया गया यह कार्यक्रम लोगों के लिए वरदान है। क्षेत्र के कई गांव अति दुर्गम श्रेणी में आते हैं। जिनमें रहने वाले लोगों के लिए रोजाना विभागों की दौड़ लगाना संभव नहीं है।
मदन रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष, कालसी गेट