फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehsil Day: Bribe handed over to Tehsildar during the hearing, case filed

तहसील दिवस : सुनवाई के दौरान तहसीलदार को थमाई रिश्वत, मुकदमा दर्ज

Wed, 05 Jul 2023 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Tehsil Day: Bribe handed over to Tehsildar during the hearing, case filed
दून में रिश्वत देने का एक गजब का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने तहसील दिवस में सुनवाई के दौरान ही बीच सभा में तहसीलदार को पैसों से भरा लिफाफा थमा दिया। आरोपी अपने किसी करीबी के जमीन से संबंधित मामले का निस्तारण करवाना चाहता था। यह नजारा देख लेखपाल भड़क गए और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार दिन में करीब 12 बजे तहसील देहरादून में जनसुनवाई हो रही थी। कतार में लगे फरियादी अपने शिकायती पत्र अफसरों को दे रहे थे। इसी दौरान कारगी ग्रांट का रहने वाला गुल मोहम्मद तहसीलदार के पास आया और अपने करीबी देवेंद्र निवासी मियांवाला की जमीन के मामले के निस्तारण की मांग करते हुए प्रार्थनापत्र के साथ एक लिफाफा उन्हें थमा दिया। तहसीलदार दस्तावेजों की जांच कर रहे थे, तभी उनकी नजर लिफाफे पर पड़ी और उसमें देखा तो 17,500 रुपये रखे हुए थे। तहसीलदार ने आसपास बैठे अधिकारियों को यह बात बताई। जिस पर लेखपालों ने आरोपी गुल मोहम्मद को पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने पहले तो कहा कि यह रकम उसने गलती से दे दी लेकिन बाद में रिश्वत देने की बात स्वीकार कर ली। तहसीलदार सदर ने नगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
यह था मामला
तहसीलदार के अनुसार गुल मोहम्मद ने बताया कि उसके करीबी देवेंद्र का कहना है कि उसकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इसलिए वह जमीन का सीमांकन कराना चाहता है। हालांकि, मामले की जांच की गई तो पता चला कि जिलाधिकारी के निर्देश पर पहले ही इसका निस्तारण किया जा चुका है। लेखपालों ने बताया कि इस प्रकरण की जांच पहले भी की जा चुकी है।

-------------------
मैं प्रार्थनापत्रों के निस्तारण में लगा था। तभी अचानक आरोपी युवक ने रिश्वत देने का प्रसास किया। जैसे ही मुझे आभास हुआ मैने इसे सार्वजनिक करते हुए आरोपी को पकड़वाया।
-मो. शादाब, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed