{"_id":"5d6ec2c18ebc3e0138747aee","slug":"tehsil-day-43-complaints-filed-11-settled-vikas-nagar-news-drn318491849","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस: 43 शिकायतें दर्ज, 11 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस: 43 शिकायतें दर्ज, 11 का निस्तारण
विज्ञापन
तहसील दिवस में लोगों की फरियादें सुनते एसडीएम कौस्तुभ मिश्र।
- फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। मंगलवार को तहसील मुख्यालय में आयोजित तहसील दिवस में कुल 43 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने अधिनस्थों को शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। सुबह 10 बजे से एसडीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस की शुरुआत हुई। जिसमें ब्लॉक से जुड़ी 16, राजस्व से जुड़ी 15, नगर पालिका, जल संस्थान, सिंचाई दो, पुलिस तीन, यूपीसीएल, स्वास्थ्य और वन विभाग से जुड़ी एक शिकायत दर्ज की गई। लक्ष्मणपुर चौक निवासी अरविंद शर्मा ने नगर पालिका विकासनगर अंतर्गत वॉर्ड-10 में मुख्य मार्ग पर सैप्टिक टैंक बनाने की शिकायत की। जिस पर एसडीएम ने नगर पालिका प्रशासन को प्राथमिकता के तौर पर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की भी मांग की। जिस पर एसडीएम ने वन विभाग के कर्मचारियों को मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हरबर्टपुर की कई महिलाओं ने किट्टी संचालक द्वारा धोखाधड़ी करने की शिकायत उनके समक्ष रखी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार पंचम सिंह नेगी, नगर पालिका विकासनगर के अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य, एडीओ(कॉपरेटिव) संदीप सिंह, रेशम विभाग निरीक्षक एसके वर्मा, मंजू चौहान, आनंद सिंह, सर्वे लेखपाल रविन चंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बुजुर्गों और दिव्यांगों को पेश आती हैं दिक्कतें
विकासनगर। प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार पर विकासनगर तहसील मुख्यालय में तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है। यह कार्यक्रम तहसील मुख्यालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में आयोजित होता है। जिस तक पहुंचने के लिए दिव्यांगों और बुजुुर्गों को खासा दिक्कतों का सामन करना पड़ता है। लंबे समय से लोग तहसील दिवस को भूतल पर आयोजित करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। समाज सेवी पिन्नी शर्मा, कमल सिंह का कहना है कि बुजुर्गों और दिव्यांगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए भूतल पर तहसील दिवस आयोजित होना चाहिए। प्रथम तल पर पहुंचने के लिए रैंप भी नहीं है।