फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tehri titans wins upl 2

यूपीएल में टिहरी टाइटंस चंपावत को हराकर बना चैंपियन

Mon, 03 Oct 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Oct 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
tehri titans wins upl 2
upl

उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के द्वितीय संस्करण का खिताब टिहरी टाइटंस ने जीता। टिहरी ने चंपावत वॉरियर्स को 67 रन से हराया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि महापौर विनोद चमोली ने विजेता को छह लाख और उप विजेता को चार लाख रुपये के साथ ट्रॉफी दी गई। प्लेयर ऑफ उत्तराखंड का खिताब चमोली के शिवम सैनी को मिला। उन्हें एक नैनो कार दी गई। टिहरी टाइटंस के वैभव पंवार को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


रेंजर्स ग्राउंड में रविवार को टिहरी और चंपावत के बीच फाइनल मैच खेला गया। पूरा मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। चंपावत वॉरियर्स ने टास जीतकर टिहरी टाइटंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टिहरी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर ऋषि धवन (0) और नीरज सैनी 10 रन बनाकर जल्द ही पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे नंबर पर उतरे वैभव पंवार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए पांच छक्के और छह चौके की मदद से 63 रन की बेहतरीन पारी खेली। राहुल यादव ने 18, पवन नेगी तीन रन ही बना सके। योगेश नागर ने 21 गेंद पर पांच छक्के की मदद से नाबाद 48 रन बनाए। विशाल डंगवाल ने भी 21 गेंद पर 50 रन की शानदार पारी खेली।

टिहरी की टीम ने निर्धारित ओवर में 210 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंपावत की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। उसके ओपनर जल्द ही पवेलियन लौट गए। चंपावत की टीम शारूल के 33 और शहबाज के 32 रन की मदद से निर्धारित ओवर में 143 रन ही बना सकी।


प्रतियोगिता में तीसरे नंबर की टीम चमोली पैंथर्स को दो लाख और चौथे नंबर की टीम उत्तरकाशी को एक लाख का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मसूरी नगर पालिका के अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, राकेश ओबराय, डॉ. एस फारूक, सुभाष रमोला, यूपीएल के डायरेक्टर अनिल डोभाल, कमल पपनै और दीपक मेहरा आदि मौजूद रहे।

इनको भी मिला पुरस्कार
अल्मोड़ा के परविंदर को सबसे ज्यादा बाउंड्री (73) लगाने पर 11 हजार, ऋषि धवन को (456 रन) औरेंज कैप के साथ 25 हजार रुपये, चमोली के शिवम सैनी को (31 विकेट) को पर्पल कैप और 25 हजार रुपये दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed