फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tehri seat in flash back

टिहरी सीट पर रहा है इस राजघराने का दबदबा

Thu, 27 Mar 2014 01:51 AM IST
रमेश कुड़ियाल/अमर उजाला, देहरादून
रमेश कुड़ियाल/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 27 Mar 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
tehri seat in flash back

टिहरी संसदीय सीट पर भले ही कई बड़े दिग्गज चुनाव मैदान में उतरे, लेकिन यहां राजघराने का ही दबदबा रहा है। जीत की यह कहानी राजमाता कमलेंदुमती शाह से शुरू होती है।

विज्ञापन


उन्हें देश की पहली निर्वाचित लोकसभा में टिहरी सीट से प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। इसमें भी उल्लेखनीय यह है कि इस सीट पर करीब चालीस वर्षों तक राजपरिवार के किसी न किसी सदस्य ने प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन


पहली बार 1971 में कांग्रेस उम्मीदवार परिपूर्णानंद पैन्यूली ने निर्दलीय महाराजा मानवेंद्र शाह को परास्त कर टिहरी राजघराने का तिलिस्म तोड़ा था।

महाराजा मानवेंद्र शाह ने बनाई हैट्रिक

tehri seat in flash back

देश की पहली संसदीय सीट के रूप में टिहरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से राजमाता कमलेंदुती शाह ने 1952 में जीत दर्ज की थी।

उसके बाद 1957, 62 और 67 के आम चुनाव में महाराजा मानवेंद्र शाह ने हैट्रिक बनाई। 1971 के चुनाव में कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिपूर्णानंद पैन्यूली को टिकट दिया तो महाराजा निर्दलीय मैदान में उतरे।

इस बार बाजी टिहरी जिले के ही मूल निवासी पैन्यूली के हाथ लगी। आपातकाल के बाद कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ। तब कांग्रेस ने देहरादून निवासी हीरा सिंह बिष्ट को मैदान में उतारा था। उन्हें हेमवंती नंदन बहुगुणा के सिपहसालार रहे त्रेपन सिंह नेगी ने परास्त किया।

टिहरी जिले के दल्ला गांव निवासी नेगी जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते। बाद में बहुगुणा के साथ वह भी कांग्रेस में शामिल हो गए और 1980 में दोबारा सांसद चुने गए। 1985 में कांग्रेस ने देहरादून निवासी ब्रह्मदत्त को टिकट दिया।

पहली बार किसी बाहरी को मिली सीट

tehri seat in flash back

पहली बार यह सीट टिहरी के बाहरी निवासी ब्रह्मदत्त के कब्जे में 1985 में गई थी। देहरादून निवासी ब्रह्मदत्त इस सीट पर कांग्रेस के टिकट पर जीते थे।

उसके बाद पौड़ी के मूल निवासी विजय बहुगुणा को भी दो बार इस सीट पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।

राजनीतिक कौशल में माहिर ब्रह्मदत्त ने पहली बार टिहरी जिले के मूल निवासियों की जीत का वर्चस्व तोड़ते हुए देहरादून की झोली में यह सीट डाली। वह दोबारा 1989 में भी चुनाव जीते। तब उन्होंने उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक और टिहरी जिले के अखोड़ी गांव के निवासी इंद्रमणी बडोनी को दस हजार से भी कम मतों से पराजित किया था।

विज्ञापन

राजपरिवार ने फिर जमाया सीट पर कब्जा

tehri seat in flash back

लंबे राजनीतिक वनवास के बाद महाराजा मानवेंद्र शाह ने एक बार फिर संसदीय राजनीति में पदार्पण किया। 1991 में वह पहली बार भाजपा के टिकट पर लड़े और जीत हासिल करते हुए चौथी बार लोकसभा पहुंचे। उसके बाद वह लगातार चार बार जीते।

पढ़ें, बीआरओ के फैसले ने उड़ाई उत्तराखंड सरकार की नींद

उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में एक बार फिर इस सीट का प्रतिनिधित्व बाहरी हाथों में गया। तब विजय बहुगुणा ने जीत हासिल कर कांग्रेस की लगातार हार का सूखा भी समाप्त किया।

महारानी ने टिहरी का दबदबा रखा कायम

tehri seat in flash back

बहुगुणा ने 2009 के आम चुनाव में फिर जीत हासिल कर यह सीट कांग्रेस की झोली में डाली। बहुगुणा के सीएम बनने के बाद रिक्त हुई सीट पर भाजपा ने महारानी राज्यलक्षी शाह को मैदान में उतारा।

पढ़ें, उत्तराखंड में बागियों ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किल

कांग्रेस ने विजय बहुगुणा के पुत्र साकेत बहुगुणा पर दांव खेला लेकिन वह हार गए। चुनाव में महारानी ने जीत दर्ज कर फिर टिहरी जिले का दबदबा एक बार फिर कायम रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed