फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tehri bridge migrate families get land in rishikesh soon

टिहरी के 415 परिवारों को ऋषिकेश में दी जाएगी जमीन

Wed, 20 Jul 2016 10:55 AM IST
कृष्णेंदु कुमार/ अमर उजाला, देहरादून
कृष्णेंदु कुमार/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Jul 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
tehri bridge migrate families get land in rishikesh soon
टिहरी बांध - फोटो : PTI

टिहरी बांध रिजर्व वाटर एरिया में भूस्खलन से प्रभावित करीब 415 परिवारों को ऋषिकेश में जमीन दी जाएगी। इसके लिए ऋषिकेश में जमीन तलाश ली गई है।

विज्ञापन


ऋषिकेश में जो जमीन तलाशी गई है उसमें 14.21 हेक्टेयर जमीन पशुपालन विभाग की, 39.21 हेक्टेयर जमीन आईडीपीएल की और 66 हेक्टेयर जमीन वन विभाग की है। शासन की ओर से जमीन पुनर्वास विभाग को सौंपे जाने की तैयारी की जा रही है, ताकि प्रभावित परिवारों को यहां जमीन दी जा सके।
विज्ञापन


2010 में टिहरी बांध के रिजर्व वाटर एरिया के 17 गांवों भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई थी। इसमें मदननेगी, नंदगांव, रोलाकोट, भटकंडा, पिपोला, गोजियाणा व तुणेठा गांव शामिल है। पुनर्वास की मांग को लेकर नंदगांव के लोग 2010 से ही आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस वक्त राज्य सरकार द्वारा वैज्ञानिकों की एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया था, जिसने गांवों में जाकर भूस्खलन का जायजा लिया था। 2012 में झील से प्रभावित 415 परिवारों को विस्थापन की श्रेणी में रखा गया। बाद में राज्य सरकार द्वारा एक मंत्रिमंडलीय उप-समिति का भी गठन किया था।

समिति में कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह पंवार, मंत्री प्रसाद नैथानी व दिनेश धनै को शामिल किया गया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। समिति ने 415 परिवारों को दूसरी जगह पर जमीन दिए जाने की सिफारिश की थी। सिफारिश के बाद मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने 17 जून 2016 को मीटिंग कर सभी स्तर से जमीन की तलाश बात कही थी। इसके बाद टिहरी के 415 परिवारों को ऋषिकेश में जमीन देने की योजना बनाई गई है।


इसको लेकर सचिव सिंचाई आनंद बर्द्धन ने अपर मुख्य सचिव पशुपालन डा. रणवीर सिंह को पत्र लिखकर ऋषिकेश में खाली पड़ी पशुपालन विभाग की 14.21 हेक्टेयर जमीन पुनर्वास निदेशालय को सौंपे जाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि अगर यह जमीन मिल जाए तो यहां पर 52 परिवारों को जगह दी जा सकती है।

इसी तरह से ऋषिकेश में ही आईडीपीएल की खाली पड़ी जमीन को सौंपे जाने उन्होंने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के संयुक्त सचिव को पत्र लिखकर 39.21 हेक्टेयर जमीन टिहरी बांध परियोजना के विस्थापितों के पुनर्वास के लिए दिए जाने बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed