फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri Accident pickup vehicle loaded with apples fell into the Yamuna river four people badly Injured

Tehri Accident: सुमन क्यारी के पास सेब से भरा पिकअप वाहन यमुना नदी में गिरा, चार लोग थे सवार

Sun, 03 Aug 2025 10:55 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Aug 2025 10:55 AM IST
सार

Uttarakhand Accident News: वाहन सेब लेकर मोरी से विकासनगर जा रहा था। सुबह करीब छह बजे वाहन हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
Tehri Accident pickup vehicle loaded with apples fell into the Yamuna river four people badly Injured
टिहरी में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में टिहरी जिले के जौनपुर ब्लाक के नैनबाग क्षेत्र में सुमन क्यारी के समीप सेब से भरा एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर यमुना नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए नैनबाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। वहीं, एक व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर विकासनगर के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


चमोली में भारी भूस्खलन: निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना में काम कर रहे मजदूर चपेट में आए, 40-50 थे मौजूद
विज्ञापन


कैंपटी थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। सेब लेकर पिकअप वाहन उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से विकासनगर की तरफ जा रहा था। वाहन सुमन क्यारी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर सीधे यमुना नदी किनारे जा गिरा। वाहन में चार लोग सवार थे उन्हें रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed