फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tehri Accident News bus and car collision many passengers Injured Uttarakhand News in Hindi

Rishikesh-Gangotri Highway: हरिद्वार से उत्तरकाशी जा रही बस और कार की हुई जबरदस्त टक्कर, मची चीख पुकार

Sun, 21 Apr 2024 04:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Apr 2024 04:46 PM IST
सार

Uttarakhand Accident News: उत्तरकाशी से देहरादून जा रही कार और हरिद्वार से उत्तरकाशी जा रही बस की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Tehri Accident News bus and car collision many passengers Injured Uttarakhand News in Hindi
बस और कार की टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर रविवार दोपहर एक कार और बस की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया है। वहीं, बस में सवार यात्रियों को चोट नहीं आई। वह सब सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना दोपकर करीब ढाई बजे की है। कंडीसौंण के पास पन्याली में उत्तरकाशी से देहरादून जा रही कार UK10/9596 की हरिद्वार से उत्तरकाशी जा रही बस UK07PC/0490 की आमने सामने से टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद कार पहाड़ी से टकरा गई। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


Roorkee: अहमदाबाद-ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस के कोच में अचानक लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कार सवार सभी छह सवारी घायल हो गई। थाना छाम एसआई एसपी डिमरी ने बताया कि कार में चालक संदीप भट्ट (39) पुत्र हर्षपति भट्ट निवासी पुलिस लाइन मार्ग ज्ञानसु, उत्तरकाशी, रश्मि(29) पत्नि संदीप भट्ट, रियांश (7), समृद्धि (5) पुत्र पुत्री संदीप भट्ट, माहेश्वरी (60) पत्नि हर्षपति भट्ट व संदीप भट्ट के ससुर राजाराम नौटियाल (56) निवासी गोरसारी, पट्टी गाजणा उत्तरकाशी सवार थे। सभी को चोटें आई हैं। घायलों को डोबन के ग्राम प्रधान सुरेश नौटियाल के वाहन से सीएचसी चिन्यालीसौड़ में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed