{"_id":"5f5606cfc5494d3cc40bb12d","slug":"teerthpurohit-protest-against-devasthanam-management-board-at-kedarnath-fall-sick-admitted-in-aiims-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में अर्धनग्न होकर धरना दे रहे तीर्थपुरोहित की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में अर्धनग्न होकर धरना दे रहे तीर्थपुरोहित की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती
Mon, 07 Sep 2020 03:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 07 Sep 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
एसडीआरएफ द्वारा उन्हें लिंचोली कंधे पर ले जाया गया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के खिलाफ केदारनाथ में बीते दो माह से अधिक माह से अर्धनग्न होकर धरना दे रहे तीर्थपुरोहित की तबीयत आज सोमवार को अचानक खराब हो गई।
विज्ञापन
देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के खिलाफ तीर्थपुरोहित, केदारनाथ व गंगोत्री में किया उत्तराखंड सरकार का पिंडदान
विज्ञापन
धरना दे रहे तीर्थपुरोहित संतोष त्रिवेदी की तबीयत बिगड़ने के कारण आज उन्हें हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया जाया गया। स्टेट डिजाजस्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की टीम द्वारा उन्हें केदारनाथ से लिंचोली कंधे पर ले जाया गया।
विज्ञापन
तीर्थपुरोहितों ने किया उत्तराखंड सरकार का पिंडदान
देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के खिलाफ लंबे समय से आंदोलन कर रहे गंगोत्री व केदारनाथ धाम के तीर्थपुरोहितों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मांग पूरी नहीं होने से नाराज पुरोहितों ने अपना विरोध जताने के लिए शनिवार को उत्तराखंड सरकार का पिंड दान किया। साथ ही सरकार को सनातन धर्म विरोधी घोषित करते हुए उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
तीर्थपुरोहितों ने कहा कि जब तक देवस्थानम बोर्ड व केदारनाथ मास्टर प्लान को भंग नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। वे 12 जून से अर्धनग्न होकर देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है।