फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teerath singh rawat says about congress

'आपस में खूब लड़ते हैं कांग्रेसी'

Sat, 07 Sep 2013 06:15 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 07 Sep 2013 06:15 PM IST
विज्ञापन
teerath singh rawat says about congress

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने महानगर भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के अंदर गुटबाजी की कायदे से बखिया उधेड़ी।

विज्ञापन


वह बोले कि कांग्रेसी आपस में खूब लड़ते हैं और फिर शांत हो एक हो जाते हैं। भाजपा में सब शांत दिखते हैं लेकिन अंदर कैंची चलाते हैं। यह अंदरवाली कैंची ज्यादा खतरनाक है।

पढ़ें, उत्तराखंड में एक और जल विद्युत परियोजना पर संकट
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष रावत ने कई जगहों के उदाहरण देकर बताया कि जहां पार्टीजनों ने सामूहिकता से काम किया वहीं विजयश्री मिली है। आज देश और प्रदेश में भाजपा के पक्ष में वातावरण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता भाजपा को सत्ता में लाना चाहती है लेकिन कैंची चलाने वाला काम बंद हो जाएगा तो सब अच्छा होगा। उन्होंने नसीहत की कि भाजपाई पैर में चक्कर, मुंह में शक्कर, मन में क्रांति और दिमाग में ठंडक रखकर काम करें।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग पार्टी को ऐशगाह मानते हैं। यह गलत सोच है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के त्याग और बलिदान का बार-बार जिक्र किया और कहा कि भाजपा में संगठन ही सर्वोपरि है। पार्टी एक परिवार की तरह है, इसका पोषण करें, शोषण न करें। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, व्यक्तिवादी दल नहीं है।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed