{"_id":"88f37e17a4647d2a1927de8d8da86e58","slug":"teerath-meets-with-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ से मिले तीरथ, आपदा की रिपोर्ट सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ से मिले तीरथ, आपदा की रिपोर्ट सौंपी
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2013 09:35 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने दो दिन के दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को दैवी आपदा का ब्योरा दिया।
विज्ञापन
बयानों में विरोधाभास
तीरथ ने राजनाथ को बताया कि प्रदेश भाजपा इस आपदा की घड़ी में किस तरह से राहत कार्य संचालित कर रही है। तीरथ ने बताया कि आपदा को सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया और मुख्यमंत्री, आपदा प्रबंधन मंत्री व मुख्य सचिव के बयानों में विरोधाभास रहा। वहीं सेना, आईटीबीपी व एनडीआरएफ से सहयोग लेने व समन्वय करने में सरकार ने देरी की जिससे सैकड़ों लोगों की जान चली गई।
खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें