{"_id":"673116b768916b8e7800b302","slug":"teenager-who-kidnapped-four-year-old-girl-caught-dehradun-news-c-5-1-drn1030-544466-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चार साल की बच्ची का अपहरण करने वाला किशोर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चार साल की बच्ची का अपहरण करने वाला किशोर पकड़ा
विज्ञापन
डालनवाला पुलिस ने चार साल की बच्ची के अपहरणकर्ता किशोर को संरक्षण में लिया है। वहीं उसके कब्जे से बच्ची को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बच्ची के अपहरण के मामले में शनिवार को डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। परिवार ने बताया था कि उनकी चार साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद वह लापता हो गई। बच्ची के गायब होने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एसओजी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को शामिल करते हुए सात टीमों का गठन किया गया। सभी जगह सघन चेकिंग शुरू की गई।
शहर की धर्मशालाओं और अन्य संभावित स्थानों पर जांच की गई। इस दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि जगहों पर करीब 300 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। इसमें एक किशोर बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखा। पुलिस ने रविवार को कनक चौक के पास से किशोर को पकड़कर अपने संरक्षण में लिया और उसके कब्जे से बच्ची को बरामद कर लिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किशोर ने बच्ची का अपहरण क्यों किया था। किशोर को सोमवार को न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।