{"_id":"62692cb1a531890d83170741","slug":"teenager-found-without-clothes-at-station-but-no-one-helped-shayro-bano-pain-in-front-of-women-commission","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेबसी: 'स्टेशन पर बिना कपड़ों के मिली किशोरी, किसी ने नहीं की मदद', महिला आयोग के सामने छलका शायरा बानो का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबसी: 'स्टेशन पर बिना कपड़ों के मिली किशोरी, किसी ने नहीं की मदद', महिला आयोग के सामने छलका शायरा बानो का दर्द
Wed, 27 Apr 2022 06:18 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 27 Apr 2022 06:18 PM IST
सार
महिलाओं से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल और उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा के सामने चाइल्ड लाइन समन्वयक शायरा बानो का दर्द छलका।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
महिला सुरक्षा और देखभाल के लिए बनाए गए सरकारी विभाग ऐन मौके पर काम न आएं तो इसे बड़ी लापरवाही ही मानी जाएगी। किच्छा रेलवे स्टेशन पर एक किशोरी बिना कपड़ों के मिली थी, लेकिन सरकारी विभाग के जिम्मेदारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उसकी मदद तक नहीं की।
यह बात चाइल्ड लाइन समन्वयक शायरा बानो ने कलेक्ट्रेट में महिलाओं से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल और उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा के सामने रखी। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को फोन पर इसकी सूचना मिली थी। जब वह मौके पर पहुंची तो जीआरपी, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों ने सहयोग नहीं किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील और गंभीर मुद्दों पर इस तरह की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मातृ शक्ति की शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा का कार्य पूरी तत्परता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए।

महिला उत्पीड़न से संबंधित 11 शिकायतें प्राप्त हुई
मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई ने कहा कि विभिन्न समस्याओं से ग्रस्त महिलाओं के साथ ही सभी आगंतुकों के साथ सरल और सौम्य व्यवहार किया जाए। साथ ही उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका निराकरण किया जाए। अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र ने बताया कि आयोग से महिला उत्पीड़न से संबंधित 11 शिकायतें प्राप्त हुई थीं जिसमें से 10 शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता रतूड़ी, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें...हिंदू महापंचायत विवाद गरमाया: आश्रम में बैठक करने पर अड़ी काली सेना, स्वामी आनंद समेत चार संत हिरासत में, देखें तस्वीरें