फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teenager bargained in name of marriage sold for five lakhs Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: शादी के नाम पर किशोरी की सौदेबाजी, पांच लाख में बेचा, दिव्यांग के साथ रहने के लिए किया मजबूर

Sat, 26 Nov 2022 02:27 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 26 Nov 2022 02:27 AM IST
सार

बीती 16 अक्तूबर को महिला ने कुंडा थाने में अपनी 16 वर्षीय पुत्री की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।छानबीन में पता लगा कि किशोरी की मां ट्यूमर की बीमारी से पीड़ित है। इस्लामनगर में ही रहने वाली हाथरस निवासी महिला सोनिया और उसके मित्र राजू ने उसकी मां का इलाज कराने का झांसा देकर किशोरी को अपने प्रभाव में ले लिया।

विज्ञापन
Teenager bargained in name of marriage sold for five lakhs Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंडा पुलिस ने विवाह के नाम पर एक किशोरी को खरीदने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में किशोरी को पांच लाख रुपये में राजस्थान के एक दिव्यांग व्यक्ति को बेचे जाने की बात सामने आई है। मामले में दो महिलाओं समेत चार लोग फरार हैं।

विज्ञापन


थाना कांठ ग्राम हल्दुआ रामपुर (मुरादाबाद) निवासी एक महिला अपने परिवार के साथ कुंडा थाने के ग्राम इस्लामनगर में रहती है। उसके पति की चार साल पहले मृत्यु हो चुकी है। बीती 16 अक्तूबर को महिला ने कुंडा थाने में अपनी 16 वर्षीय पुत्री की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


मामले के खुलासे के लिए कुंडा थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। छानबीन में पता लगा कि किशोरी की मां ट्यूमर की बीमारी से पीड़ित है। इस्लामनगर में ही रहने वाली हाथरस निवासी महिला सोनिया और उसके मित्र राजू ने उसकी मां का इलाज कराने का झांसा देकर किशोरी को अपने प्रभाव में ले लिया। दोनों लोग किशोरी को बहलाकर राजस्थान ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां को फोन कर बताई सारी बात
दोनों ने उसे एक दिव्यांग व्यक्ति मोनू निवासी मेवली थाना कोटकासिम जिला अलवर और उसके परिजनों के हाथों उसे पांच लाख रुपये में बेच दिया। उन्होंने किशोरी को बताया कि मोनू के परिजनों से मिलने वाली रकम काशीपुर जाकर उसकी मां को सौंप देंगे ताकि वह अपना इलाज करा सके। 

एसपी अभय सिंह ने बताया कि किशोरी को बेचने के बदले में आरोपियों ने तीन लाख रुपये नकद लिए थे और दो लाख रुपये बाद में देने की बात तय हुई थी। कुछ दिन बाद किशोरी ने अपनी मां को फोन कर सारी बात बताई। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने पीड़िता को अलवर (राजस्थान) से बरामद कर लिया। दिव्यांग पुत्र के साथ शादी कराने वाले पिता मनोज कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें...ढाई साल की बच्ची से दरिंदगी: मजदूर दंपति को लहूलुहान मिली बेटी, मां-बाप को देख रोने लगी दर्द से तड़पती मासूम

एसपी ने बताया कि मामले में मानव तस्करी गिरोह के अन्य सदस्य ग्राम केवलगढ़ी (हाथरस) निवासी सोनिया व उसके सहयोगी राजू, ग्राम मेवली कोटकासिम (राजस्थान) निवासी दिव्यांग मोनू, उसकी मां सुनील देवी आदि फरार हैं। पुलिस तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed