फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Crime Brutal Sexual harassment of two and a half year old innocent in Nainital Uttarakhand news in hindi

ढाई साल की बच्ची से दरिंदगी: मजदूर दंपति को लहूलुहान मिली बेटी, मां-बाप को देख रोने लगी दर्द से तड़पती मासूम

Fri, 25 Nov 2022 10:51 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी (नैनीताल)। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Nov 2022 10:51 PM IST
सार

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कोटाबाग क्षेत्र दंपती मजदूरी के लिए चले गए। तभी बिहार निवासी कमल ऋषि उनके झाले में घुस गया और वहां खेल रही बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची का हालत बहुत नाजुक है। 

विज्ञापन
Crime Brutal Sexual harassment of two and a half year old innocent in Nainital Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोटाबाग क्षेत्र में शर्मसार करने वाली घटना हुई है। बिहार निवासी एक मजदूर ने ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म किया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बिहार निवासी दंपती कोटाबाग क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार सुबह दंपती मजदूरी के लिए चले गए। तभी बिहार निवासी कमल ऋषि उनके झाले में घुस गया और वहां खेल रही बच्ची से दुष्कर्म किया जिससे वह लहूलुहान हो गई। कुछ देर बाद मां-पिता लौटे तो बच्ची को रोते देखा। उसकी हालत देख वे उसे सीएचसी कोटाबाग ले गए।
विज्ञापन

 

पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

डॉ. सलीम अंसारी ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर देख पुलिस को सूचित किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। कालाढूंगी एसओ नंदन रावत ने बताया कि मजदूर परिवार की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला डॉक्टरों के पैनल ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण किया।

ये भी पढ़ें..रणवीर एनकाउंटर: दो पुलिसवालों को जमानत, खाकी ने गढ़ी थी हैरान कर देने वाली कहानी, 28 चोटों से खुली फिर पोल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed