{"_id":"67d84153b9728e269803bb78","slug":"teenage-girl-who-went-to-apply-mehendi-from-home-went-missing-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-119574-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: घर से मेहंदी लगाने गई किशोरी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: घर से मेहंदी लगाने गई किशोरी लापता
विज्ञापन
- माता ने एक युवक पर जताया बहला फुसलाकर भगा ले जाने शक
- युवक के दो भाइयों पर भी लगाए घटना में शामिल होने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र से घर से मेहंदी लगाने के लिए निकली एक किशोरी लापता हो गई। किशोरी की माता ने सहारनपुर के बेहट निवासी एक युवक और उसके भाइयों पर बेटी के अपहरण का शक जाहिर किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपहरण संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि बीती पांच मार्च को उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से मेहंदी लगाने लगाने के गई थी। देर शाम तक वह वापस घर नहीं आई। बताया कि उन्हें शक हुआ कि सहारनपुर के बेहट के गदरहेड़ी निवासी दानिश उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। आसपास के लोगों से भी उन्हें यह जानकारी मिली थी। बताया कि वह दानिश के घर गए तो उसके भाइयों ने आश्वासन दिया कि सुबह तक उन्हें उनकी बेटी मिल जाएगी।
महिला ने बताया कि 17 मार्च तक उनकी बेटी घर नहीं पहुंची है। उन्हें जानकारी मिली है कि दानिश उनकी बेटी को लेकर केरल गया है। बताया कि उसके भाई अहसान और फरमान भी घटना में शामिल हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों भाइयों के खिलाफ अपहरण संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लापता किशोरी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।