फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teenage death in police custody in Kashipur

काशीपुर में पुलिस हिरासत में किशोर की मौत, हंगामा

Wed, 01 Mar 2017 11:58 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर Updated Wed, 01 Mar 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
Teenage death in police custody in Kashipur
डेमो - फोटो : demo pic

किशोरी को भगा ले जाने के आरोप में तीन दिन से कटोराताल चौकी के लॉकअप में बंद किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर परिजनों और क्षेत्रवासियों में आक्रोश फैल गया और उनके पहुंचने से पहले ही पूरा स्टाफ चौकी छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और  पुलिसवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा।

काशीपुर के एक मोहल्ला की किशोरी चार दिन से लापता है। उसके परिजनों ने जियाउद्दीन रजा (16) पुत्र मोहम्मद यामीन निवासी मोहल्ला बैलजुड़ी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस के दबाव में परिजनों ने किशोर को 26 फरवरी को कटोराताल चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार की रात करीब नौ बजे किशोर के परिजनों को पता चला कि पुलिस लॉकअप में उनके बेटे की मौत हो गई है। परिजन जब चौकी पहुंचे तो वहां कोई सिपाही नहीं मिला। उसके बाद वे एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय पहुंचे तो वहां उसका शव रखा था। खबर फैलते ही आसपास के सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एसडीएम दयानंद सरस्वती और एएसपी डा. जगदीश चंद्र, सीओ राजीव मोहन अस्पताल पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए। मृतक के चाचा सलीम रजा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे जमकर पीटा और गला घोंटकर मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed