फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teej festivel in doon

सासू लड़ मत, बिट्टू मेरा है... पर थिरकीं महिलाएं

Mon, 12 Aug 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
teej festivel in doon
भारत विकास परिषद द्रोण शाखा की ओर से सुभाष रोड स्थित एक होटल में आयोजित तीज पर कार्यक्रम में प्रस?
देहरादून। शहर में हरियाली तीज का उल्लास रविवार को भी छाया रहा। सजी-धजी महिलाओं की टोलियों ने सावन के गीतों पर जमकर धमाल मचाया। प्रतियोगिता का हिस्सा बनकर सावन उत्सव का जमकर लुत्फ उठाया। साथ ही स्टेज पर कैटवॉक कर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे। सासू लड़ मत, लड़ मत, बिट्टू मेरा है.... नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

रंगारंग प्रस्तुतियाें से मोहा मन
देहरादून। श्री वैश्य वार्ष्णेय समाज महासमिति की ओर से निरंजनपुर मंडी के समीप एक होटल में तीजोत्सव मनाया गया। इसमें महिलाओं ने नृत्य, खेल और गायन कर धमाल मचाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासमिति के अध्यक्ष मदन मोहन ने कहा कि सावन का महीना महिलाओं के लिए खास माना जाता है। हर साल तीज पर महासमिति की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। महासमिति के सदस्यों के बच्चों और महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर रबेंद्र कुमार, जेपी गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, जेजी वार्ष्णेय, अरविंद कुमार, विरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूनम तीज उर्वशी, रिया बनी क्वीन
देहरादून। जैन मिलन महावीर देहरादून और महिला भाग्य ज्योति के संयुक्त नेतृत्व में तिलक रोड स्थित महावीर जैन कन्या पाठशाला में हर्षोल्लास से तीजोत्सव मनाया। कार्यक्रम में सावन आया झूमके... झूला तो पड़ गए अमवां की डाल पर.. सासू लड़ मत बिट्टूू मेरा है पर नृत्य की प्रस्तुत कर धमाल मचाया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें पूनम जैन तीज उर्वशी, तीज क्वीन रिया जैन, तीज बहू सुनीता जैन और तीज सास गीतिका को चुना गया। इसके अलावा तीज ससुर के ताज में सुधीर जैन ने बाजी मारी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में क्वीज और सरप्राइज गेम में नवीन जैन, प्रदीप जैन, संजय जैन, सुनील जैन आगे रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीस महामंत्री नरेश जैन, डा. संजीव जैन, सुदेश, प्रीति वंशिका, शोभा समेत अन्य महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकिता और रेनू के सिर सजा तीज क्वीन का खिताब
देहरादून। अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद् की महिला समिति की ओर से तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बुजुर्ग महिलाओं ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर दो वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 45 वर्ष तक वर्ग में निकिता रूहेला तीज क्वीन व अर्चना रनरअप रही। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रेनू सहेला तीज क्वीन और अलमा रनरअप रही। तीज प्रिंसेस हर्षिता, फैंसी ड्रेस में अजय व दीपमाला ने बाजी मारी। कार्यक्रम में सैंट मैरी स्कूल की अध्यापिका अनीतस प्रजापति व आरती ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पूजा, दीपिका, सुनीता, कमलेश, राजबाला, सविता, मोनिका आदि मौजूद रही।

शोभा खंडूरी बनी तीज क्वीन
देहरादून। पूर्व वायु सैनिक संगठन की ओर से एक होटल में तीज महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें पूर्व वायु सैनिक संगठन के सदस्यों की पत्नियों ने रोचक प्रस्तुतियां दी। तीज क्वनी शोभा खंडूरी चुनीं गईं। इसके अलावा झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में...पर नृत्य कर नीलम शुक्ला ने बेस्ट डांसर का खिताब जीता। शशि नेगी को बेस्ट सिंगर का अवार्ड मिला। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने आरती गायन, मंगल गीत ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

मंडी के पास स्थित एक होटल में वैश्य वार्ष्णेय समाज महासमिति द्वारा तीज महोत्सव पर आयोजित कार्य?

मंडी के पास स्थित एक होटल में वैश्य वार्ष्णेय समाज महासमिति द्वारा तीज महोत्सव पर आयोजित कार्य?

पंडितवाड़ी स्थित एक क्लब में अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद की ओर से तीजोत्सव में प्रत?

पंडितवाड़ी स्थित एक क्लब में अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद की ओर से तीजोत्सव में प्रत?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed