फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Technological University got the Best Government Technical University Award-2021

प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को मिला बेस्ट गवर्नमेंट टेक्निकल यूनिवर्सिटी अवार्ड-2021

Thu, 02 Dec 2021 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Technological University got the Best Government Technical University Award-2021
उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में आयोजित चार दिवसीय द्वितीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव-2021 के समापन कार्यक्रम में देश के हिमालयी राज्य क्षेत्रों में स्थापित प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयों में से एक वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को वर्ष 2021 के बेस्ट गवर्नमेंट टेक्निकल यूनिवर्सिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव आरपी गुप्ता ने यह अवार्ड प्राप्त किया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी ने कहा कि हिमालयन मीट जैसे आयोजित होने वाले बौद्धिक कार्यक्रमों की प्रासंगिकता तभी है, जब इनसे निकलने वाले निष्कर्षों को ईमानदारी से लागू किया जाए। विश्वविद्यालय के कुलसचिव आरपी गुप्ता ने कहा कि तकनीकी के क्षेत्र में प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भी विश्वविद्यालय लगातार अपनी अहम भूमिका निभाए जाने के लिए अग्रेत्तर कार्य कर रहा है। 13 हिमालयी राज्यों के प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयों में से एक वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को वर्ष 2021 का बेस्ट टेक्निकल यूनिवर्सिटी अवार्ड प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed