फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One of the two trackers trapped on Dodital track uttarakhand dies

Uttarakhand: डोडीताल ट्रैक पर फंसे दो ट्रैकर्स, एक की मौत; सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत था मृतक

Mon, 17 Jun 2024 11:52 AM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: श्याम जी. Updated Mon, 17 Jun 2024 11:52 AM IST
सार

डोडीताल ट्रैक पर मांझी से एक किमी पहले दो स्थानीय ट्रैकर्स फंस गए। जिसमें से एक ट्रैकर वीरेंद्र चौहान की मौत हो गई है। मृतक लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियंेता के पद पर कार्यरत था। वहीं, दूसरा ट्रेकर्स कांति नौटियाल सुरक्षित है।

विज्ञापन
One of the two trackers trapped on Dodital track uttarakhand dies
ट्रैकर्स (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik.com

विस्तार

डोडीताल ट्रैक पर मांझी से एक किमी पहले दो स्थानीय ट्रैकर्स के फंसने की आपातकालीन एसओएस कॉल प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ, वन विभाग व पुलिस विभाग की टीमों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इनमें से एक ट्रैकर वीरेंद्र चौहान की मौत हो गई है। मृतक लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियंेता के पद पर कार्यरत था। वहीं, दूसरा ट्रेकर्स कांति नौटियाल सुरक्षित है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, फंसे ट्रैकर्स में एक व्यक्ति लोनिवि उत्तरकाशी में सहायक अभियंता हैं। अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार ने बताया कि उत्तरकाशी ने लोनिवि के दो अवर अभियंता भी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया है कि पुलिस रेस्क्यू  टीमों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मियों को इस अभियान में जुटाया जाएगा। खंड विकास अधिकारी भटवाड़ी ने सूचना दी है कि अगोड़ा के क्षेत्र पंचायत सदस्य से संपर्क कर रेस्क्यू के लिए स्थानीय लोगों को भेजने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह यह दोनों लोग अगोड़ा गांव से डोडीताल के लिए रवाना हुए थे। अगोड़ा गांव से करीब 12 किमी की ट्रेकिंग के बाद एक ट्रैकर्स की तबीयत बिगड़ गई। एसडीआरएफ सहित अगोड़ा गांव से स्थानीय लोग रेसक्यू के लिए रवाना हुए। सीएमओ डॉ. बीएस रावत ने सूचित किया है कि जिला मुख्यालय से डॅा. बीएस पांगती के नृतत्व में एक मेडिकल टीम एंबुलेंस सहित रवाना की गई है। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने एसडीआरएफ व पुलिस की रेस्क्यू टीमों को मेडीकल टीम के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीआरएफ के निरीक्षक जगदंबा प्रसाद बिजल्वाण ने सूचित किया है कि डोडीताल ट्रैक पर फंसे दो स्थानीय ट्रैकर्स को रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ के दस सदस्यों की टीम सहित पुलिस के कुछ जवान भी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। इस बीच खंड विकास अधिकारी भटवाड़ी अमित मंमगाईं ने बताया है कि अगोड़ा से पांच ग्रामीण भी रेस्क्यू के लिए रवाना हो रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया है कि रेस्क्यू के लिए घोड़े भी जुटाए जा रहे हैं।


आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त सूचना के अनुसार अभी तक उक्त स्थान के लिए एसडीआरएफ के 10 कार्मिक, पुलिस के चार कार्मिक, वन विभाग चार कार्मिक, लोक निर्माण विभाग के चार कार्मिक, स्वास्थ्य विभाग के चार कार्मिक तथा 108 एंबुलेंस टीम सहित पांच स्थानीय व्यक्तियो की टीम रेस्क्यू के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed