फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Team arrives in Bosan to investigate illegal mining

Dehradun News: अतिक्रमण और अवैध खनन की जांच के लिए बोसान पहुंची टीम

Tue, 16 Dec 2025 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
Team arrives in Bosan to investigate illegal mining
- मामले में की गई थी शिकायत, जिलाधिकारी को भेजी जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन

विकासनगर। कालसी तहसील क्षेत्र के बोसान में अतिक्रमण और अवैध खनन की शिकायत की जांच के लिए सोमवार को संयुक्त विभागीय टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पट्टे की पैमाइश की और उस तक जाने वाले रास्ते को देखा। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। मामले में डीएम को शिकायत की गई थी। बोसान के पास नए पट्टाें का आवंटन किया जाना है। जिला प्रशासन को पट्टे तक जाने के लिए रास्ता बनाने की भूमि पर कब्जे और अवैध खनन की शिकायत मिली थी। राजस्व, खनन और वन विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। रेंज अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि पट्टे नापखेत में आ रहे हैं। जिस रास्ते पर अतिक्रमण बताया गया था उसकी भी जांच की गई। उन्होंने बताया कि पट्टे की पैमाइश और रास्ते की नापजोख की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed