फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers will have to risk their jobs to get posted in the desired district Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: मनचाही जगह तैनाती के लिए दांव पर लगानी होगी नौकरी, शिक्षक भर्ती को लेकर इस बार है ये खास

Mon, 15 Jul 2024 02:07 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 15 Jul 2024 02:07 PM IST
सार

शिक्षक भर्ती को लेकर इस बार खास बात यह है कि पहले से तैनात शिक्षक भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। सेवा नियमावली में इसकी व्यवस्था की गई है, लेकिन कुछ शिक्षकों का कहना है कि विभाग की ओर से इसके लिए उन्हें एनओसी नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन
Teachers will have to risk their jobs to get posted in the desired district Uttarakhand news in hindi
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में 2930 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक यदि मनचाहे जिले में तैनाती की आस में नए सिरे से इस भर्ती में शामिल होते हैं तो उन्हें इसके लिए अपनी पहले से चल रही नौकरी दांव पर लगानी होगी।

विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पहली नौकरी के इस्तीफे के नोटिस के बाद ही उन्हें इस भर्ती में शामिल होने के लिए एनओसी मिलेगी। शिक्षक भर्ती को लेकर इस बार खास बात यह है कि पहले से तैनात शिक्षक भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। सेवा नियमावली में इसकी व्यवस्था की गई है, लेकिन कुछ शिक्षकों का कहना है कि विभाग की ओर से इसके लिए उन्हें एनओसी नहीं दी जा रही है। जबकि सेवा नियमावली में यह व्यवस्था है कि पहले से कार्यरत शिक्षक समान पद के लिए दोबारा आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


व्यवस्था बिगड़ने की आशंका
शिक्षकों का कहना है कि शिक्षकों को समान पद पर फिर से भर्ती का अवसर दिए जाने से गढ़वाल मंडल के कुमाऊं मंडल में कार्यरत शिक्षक अपने मंडल व जिले में तैनाती पा सकेंगे। जबकि कुमाऊं मंडल के गढ़वाल मंडल में कार्यरत शिक्षक यदि मेरिट में आते हैं तो अपने गृह जिले में तैनाती पा सकते हैं, लेकिन जिलों में जिला शिक्षा अधिकारी उन्हें इसके लिए यह कहते हुए एनओसी नहीं दे रहे हैं कि इससे व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जिलों में शिक्षकों के कई पद खाली हो जाएंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ तदर्थ समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह बोरा बताते हैं कि कुछ शिक्षकों ने संगठन को इस समस्या से अवगत कराया है। संगठन, विभाग से इस मसले पर बात करेगा।

तीन सौ से अधिक शिक्षकों ने किया है आवेदन

प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए विभिन्न जिलों ने आवेदन मांगे हैं। शिक्षकों के मुताबिक पिथौरागढ़ में 322, नैनीताल में 161, बागेश्ववर में 186, पौड़ी में 282, टिहरी में 279, रुद्रप्रयाग में 172, उत्तरकाशी में 170, चमोली में 431, ऊधमसिंह नगर में 266, हरिद्वार में 149 पद समेत विभिन्न जिलों ने आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर पहले से कार्यरत 300 से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया है। मनचाहे जिले में तैनाती की आस में उन्होंने आवेदन किया है, लेकिन विभाग से उन्हें एनओसी नहीं मिल रही है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज, उपचुनाव की हार व निकाय चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन

पहले से कार्यरत शिक्षकों को इस भर्ती में शामिल होने के लिए विभाग को इस्तीफे का नोटिस देना होगा। तभी उन्हें एनओसी मिलेगी, कुछ शिक्षक इस समस्या को उठा रहे हैं। मसले को दिखवाया जाएगा। - रामकृष्ण उनियाल, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed