फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers will get whole salary

शिक्षकों को मिलेगा रुका वेतन, नहीं होगी सर्विस ब्रेक

Thu, 25 Feb 2016 02:58 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमरउजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Feb 2016 02:58 AM IST
विज्ञापन
Teachers will get whole salary

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कृषाली ने कहा कि प्रमोशन की मांग करते हुए सीईओ कार्यालय में प्रदर्शन करने वाले 140 शिक्षकों का रोका वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव ने शिक्षकों को रुका वेतन देने और सर्विस ब्रेक नहीं करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कृषाली ने कहा कि 15 जनवरी को शिक्षकों के प्रदर्शन पर विभाग की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। विभाग की ओर से शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका गया। उन्होंने कहा कि मामले में शिक्षक मुख्य सचिव से मिले। मुख्य सचिव ने इस तरह की कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी शिक्षक की न तो सर्विस ब्रेक होगी न ही एक दिन का वेतन कटेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के बजाए विभाग को मामले में शिक्षकों का प्रमोशन लटकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने किया आंदोलन का एलान

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बैठक कर लंबित मांगों पर अमल नहीं होने पर आंदोलन का एलान किया है। जिला अध्यक्ष अनंत सोलंकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों ने कहा कि पदोन्नति और आयकर प्रकरण के मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौहान, कल्पना बिष्ट, शीशपाल, सुरेश नौटियाल, हरेंद्र रावत, उमेश चौहान, संजय, नरेंद्र शर्मा, अनूप तोमर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed