फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers Told For Protest Against Proposal to Amend Transfer Act in uttarakhand

उत्तराखंड: तबादला एक्ट में संशोधन के प्रस्ताव से शिक्षकों में उबाल, कोर्ट जाने की धमकी

Mon, 16 Sep 2019 08:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Sep 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
Teachers Told For Protest Against Proposal to Amend Transfer Act in uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश में तबादला एक्ट में संशोधन के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को जो प्रस्ताव भेजा गया है, शिक्षक संगठनों को वो मंजूर नहीं है। शिक्षक संघों के अनुसार निदेशालय की ओर से इस तरह के प्रस्ताव भेजे गए हैं, जिनसे तबादले उलझ जाएंगे और शिक्षकों को मजबूरन कोर्ट जाना पड़ेगा।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को तबादला एक्ट में संशोधन के लिए विभिन्न 10 बिंदुओं का प्रस्ताव भेजा गया है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी के मुताबिक प्रस्ताव में तबादलों के लिए काउंसलिंग का कोई जिक्र नहीं है।
विज्ञापन


जिसके न होने से विभागीय अधिकारी तबादलों में मनमानी करेंगे और शिक्षकों को न्याय के लिए कोर्ट जाना पड़ेगा। वहीं स्कूलों के वर्गीकरण में उप श्रेणियां भी निर्धारित नहीं की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि सीमांत जनपदों के शिक्षकों के तबादलों के लिए प्रतिस्थानी वाला मामला भी न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि तबादलों से पहले काउंसलिंग किए जाने के मामले को लेकर संगठन की ओर से शिक्षा सचिव से भी बात की गई है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय संरक्षक एमएम सिद्दीकी के मुताबिक निदेशालय की ओर से शासन को भेजा गया प्रस्ताव संगठन को मंजूर नहीं है।

उधर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान का कहना है कि दो कार्मिकों का स्वेच्छा से एक दूसरे के स्थान पर पारस्परिक स्थानांतरण के लिए जो प्रस्ताव है, उसमें कहा गया है कि शिक्षक का समान पद, समान विषय एवं समान जाति का होना जरूरी है। प्राथमिक में समान विषय के शिक्षक का मिल पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि तबादलों के लिए एक्ट ऐसा बने जो स्पष्ट हो। इसमें संशोधन के लिए जिस तरह के प्रस्ताव भेजे गए हैं, उससे शिक्षकों के तबादले हो पाना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed