फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teachers teaching extra classes will get extra honorarium Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: एक्स्ट्रा क्लास पढ़ाने वाले शिक्षकों को मिलेगा अतिरिक्त मानदेय, शिक्षा महानिदेशक ने दिए निर्देश

Wed, 14 Dec 2022 03:14 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 Dec 2022 03:14 PM IST
सार

शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करानी है। छात्र-छात्राओं को जो विषय कठिन लगते हैं उनकी अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जानी चाहिए, जिसके लिए शिक्षकों को अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Teachers teaching extra classes will get extra honorarium Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिक्षा विभाग में अतिरिक्त कक्षाएं पढ़ाने वाले शिक्षकों को अतिरिक्त मानदेय और प्रशस्ति पत्र मिलेगा। मंगलवार को शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बोर्ड परीक्षा और प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा 2023 कार्यक्रम को लेकर वर्चुअल स्टूडियों के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन


शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करानी है। यदि शिक्षक छुट्टी के दिन छात्रों को पढ़ाएगा तो उसे सम्मानित किया जाएगा। उन्हें प्रोत्साहन के रूप में मानदेय एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को बताया जाना चाहिए कि बोर्ड परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर किस तरह से लिखें और कितना लिखें।
विज्ञापन


पुराने प्रश्न पत्रों को भी हल कराया जाए। उन्हें बताया जाए कि बोर्ड का किस तरह का पेपर आता है और उन्हें इसे किस तरह से हल करना है। छात्र-छात्राओं को जो विषय कठिन लगते हैं उनकी अतिरिक्त कक्षाएं चलाए। मुख्य शिक्षा अधिकारी जिला स्तर पर 15 दिन में यह समीक्षा कर लें कि स्कूलों में बोर्ड परीक्षा को लेकर किस तरह की तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ को इसका प्रमाण पत्र भी देना होगा। इसके साथ ही सीईओ एक महीने में कम से कम 10 स्कूलों की निगरानी करेंगे। शिक्षा महानिदेशक ने समग्र शिक्षा के तहत होने वाली बैंड प्रतियोगिता के लिए भी जनपदों को दो उत्कृष्ट रिकार्डेड वीडियों एक बालक एवं एक बालिका श्रेणी में 20 दिसम्बर 2022 से पूर्व राज्य परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

लेखन प्रतियोगिता के जरिए होगा चयन, 30 तक करें आवेदन 
शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा 2023 कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। परीक्षा पर चर्चा 2023 में भाग लेने के लिए 30 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में 9वीं से 12वीं तक के छात्रों का चयन ऑनलाइन रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता के जरिए किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Rudrapur: नैनीताल हाईवे पर मटकोटा पावर हाउस के बाहर दर्दनाक हादसा, तारों के बीच मिला युवक का झुलसा शव

छात्रों को स्वतंत्रता सेनानियों, हमारी संस्कृति हमारा गौरव, मेरी किताब, मेरी प्रेरणाएं, भविष्य की पीढ़ियों के लिए पर्यावरण बचाओं आदि कई विषयों पर रचनात्मक लेखन करना होगा। प्रतियोगिता के माध्यम से 2050 छात्रों का चयन किया जाएगा। चयनित छात्रों को परीक्षा पर चर्चा किट और एनसीईआरटी के निदेशक से प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed